फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus In World : number of infected in crossed 1.56 crore, so far more than 6.37 lakh deaths have also occurred

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 1.56 करोड़ पार, अब तक 6.37 लाख से ज्यादा मौतें

Sat, 25 Jul 2020 05:07 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Jul 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In World : number of infected in crossed 1.56 crore, so far more than 6.37 lakh deaths have also occurred
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 1.56 करोड़ को पार कर गया जबकि मरने वालों की संख्या 6.37 लाख पार कर गई। इस बीच अमेरिका में कुल मामले 41.7 लाख से ज्यादा हो गए और 1.47 लोगों ने अब तक जान गंवा दी। अमेरिका में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में होने वाला रिपब्लिकन पार्टी का सम्मेलन भी रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


अमेरिका में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देश में हर घंटे औसतन 2,600 से ज्यादा लोग परीक्षण में पॉजिटिव निकल रहे हैं। इतनी तेजी से दुनिया के किसी देश में मामले नहीं बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को भी फ्लोरिडा के जैक्सनविले में आयोजित होने वाला रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन टालना पड़ गया।
विज्ञापन


महामारी के दौर में भी रैलियों पर फोकस करने वाले ट्रंप को यह कहना पड़ा कि अधिवेशन के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। इसी अधिवेशन में ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार चुना जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, ब्राजील में एक दिन में 59,000 से ज्यादा मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 22.89 लाख के पार चली गई। यहां अब तक 84 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

एक सप्ताह अस्पताल में रहे अभिनेता गिब्सन

अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक मेल गिब्सन अप्रैल में हुए कोरोना परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए थे। वे पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का इलाज कर रहे एक अस्पताल में भर्ती थे। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक गिब्सन के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनका उपचार रेमेडिसिविर दवा के साथ किया गया।

फ्रांस : बेरोजगारों के लिए पैकेज
फ्रांस ने महामारी के चलते बेरोजगार हुए युवाओं के लिए 6.5 अरब यूरो (करीब 5,650 हजार करोड़ रुपए) के पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने बताया कि यह एक दो साल की योजना है। इसके तहत सरकार कंपनियों को 25 साल से कम उम्र के युवाओं को नौकरी देने के लिए सब्सिडी देगी।

तुर्की में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार

तुर्की में पिछले 24 घंटों में 913 नए मामलों की पुष्टि के साथ संक्रमितों की संख्या 2,23,320 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने बताया कि अब तक 44,46,373 लोगों की जांच देश में हुई है। इनमें 2,06,365 लोग ठीक हुए हैं। यहां 5,563 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed