फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in World News Pakistan 135 people died in one day More than 13.81 crores infected in the world

पाकिस्तान: एक दिन में कोरोना से 135 की मौत, विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा 13.81 करोड़ पहुंचा

Thu, 15 Apr 2021 12:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Apr 2021 12:55 AM IST
सार

  • दुनिया में अब तक 13.81 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 29.75 लाख की मौत हो चुकी है
  • पाकिस्तान में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 15,754 हो गई है, जबकि 4,216 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है

विज्ञापन
Coronavirus in World News  Pakistan 135 people died in one day More than 13.81 crores infected in the world
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान एक दिन में संक्रमण से सर्वाधिक 135 लोगों की मौत हुई। इससे पहले पिछले साल 20 जून को 153 लोग मारे गए थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन के स्वरूप वाली यह तीसरी लहर पहले से अधिक संक्रामक और खतरनाक है। इस बीच दुनिया में अब तक 13.81 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 29.75 लाख की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 15,754 हो गई है, जबकि अन्य 4,216 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4,681 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,34,423 हो गए हैं। पाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब भी 75,758 मरीज उपचाराधीन हैं। योजना मंत्री असद उमर ने बताया, हर दिन 60 से 70 हजार टीके लगाए जा रहे हैं और हमारी कोशिश ईद के बाद इसे दो लाख तक बढ़ाने की है।
विज्ञापन


नेपाल : पीएम ओली ने दी लॉकडाउन की चेतावनी
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने चेतावनी दी है कि देश में आगामी दिनों में यदि संक्रमण में कमी दिखाई नहीं दी तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से हर सूरत में कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओली ने नेपाली नव वर्ष के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, देश में दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन की बातें फिलहाल अफवाह हैं, क्योंकि सरकार चाहती है कि सभी लोग निर्धारित प्रोटोकॉल अपनाएं ताकि हमें लॉकडाउन न लगाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed