Corona World LIVE: दुनिया में संक्रमण के मामले 25 लाख के पार, 1,75,000 से अधिक की मौत, 6,78,000 लोग ठीक हुए
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 70 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और 24 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि छह लाख 46 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 42 हजार को पार कर गई है और सात लाख 92 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्स:-
अमेरिका में 24 घंटे में 2700 मौतें
- कोरोना की वजह से अमेरिका में मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 2700 लोगों की मौत हुई है।
- जॉन हॉप्किंस मुताबिक अमेरिका में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8 लाख से अधिक हो गए हैं, वहीं अब तक यहां 44,845 लोगों की जान जा चुकी है।
#BREAKING More than 2,700 dead in US from #coronavirus in last 24 hours: tracker pic.twitter.com/DmnSr6Omq3
विज्ञापन विज्ञापन— AFP news agency (@AFP) April 22, 2020
US has recorded more than 8,00,000 confirmed cases of #COVID19 and 44,845 deaths so far. Nearly 40,000 new cases reported between Monday 8:30 pm local time, and Tuesday at the same time: AFP news agency quoting Johns Hopkins University
— ANI (@ANI) April 22, 2020
फ्रांस में 531 लोगों की मौत
- कोरोना महामारी की वजह से फ्रांस में 531 नई मौतों के साथ यहां मृतकों की संख्या 20,796 के पार हुई।
#BREAKING France reports 531 new #coronavirus deaths, total toll 20,796 pic.twitter.com/I0ozSZduGG
— AFP news agency (@AFP) April 21, 2020
रूस में पिछले 24 घंटों में 5642 नए मामले
- रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान महामारी कोरोना के 5642 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 52763 पहुंच गई है। राष्ट्रीय कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र इस बात की जानकारी दी।
- उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 78 क्षेत्रों से कोरोना वायरस के 5642 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2567 यानी 45.5 फीसदी सक्रिय रूप से पाए गए हैं, जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। रूस के 85 क्षेत्रों में से अभी तक 52763 कोरोना पाए गए हैं।
पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के 25 लाख कंफर्म मामले
- आंकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।
ब्रिटेन में कोरोना से 828 लोगों की मौत
- ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 828 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 17,337 हो गई है।
#BREAKING UK coronavirus death toll of those hospitalised rises by 828 to 17,337: ministry pic.twitter.com/ZtD7tT4nKW
— AFP news agency (@AFP) April 21, 2020
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान भी कराएंगे कोरोना का टेस्ट
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना टेस्ट कराने पर राजी हो गए हैं। दरअसल, इमरान खान ने कुछ दिन पहले देश के एक बड़े समाजसेवी से मुलाकात की थी, जिसे मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद इमरान की सेहत को लेकर चिंता जताई गई है और उनके निजी डॉक्टर ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री को सभी जरूरी टेस्ट कराने के लिए कहेंगे।
नेपाल में आज कोरोना के नौ और मामले
- नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूर्वी नेपाल के उदयपुर जिले में नौ और कोरोना के मामले सामने आए। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 40 हो गई।
9 more #COVID19 cases reported in Udaypur district of Eastern Nepal, taking the total number of cases in the country to 40: Nepal Health Ministry pic.twitter.com/7ktXaBHBqh
— ANI (@ANI) April 21, 2020
सिंगापुर में एक जून तक बढ़ा लॉकडाउन
- क्षेत्रीय मीडिया के मुताबिक, सिंगापुर में कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन को एक जून तक बढ़ा दिया गया है।
Singapore extends lockdown to June 1: Regional Media #COVID19
— ANI (@ANI) April 21, 2020
पाकिस्तानः एधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल एधी कोरोना से संक्रमित
- सामाजिक कार्यकर्ता और एधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल एधी को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। फिलहाल, उन्हें इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आइसोलेशन के तहत रखा गया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने दी।
Social worker and head of Edhi Foundation, Faisal Edhi has tested positive for #COVID19, currently under isolation at a hospital in Islamabad: Pakistan media
— ANI (@ANI) April 21, 2020
ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के दौरान गईं 7.8 लाख नौकरियां
- ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन होने और बिजनेस बंद किए जाने के बाद लगभग 7.8 लाख लोगों ने नौकरियां गंवाईं हैं।
- ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) और ऑस्ट्रेलियाई टैक्सेशन ऑफिस द्वारा जारी डाटा से पता चला है कि 14 मार्च से चार अप्रैल के बीच देशभर में नौकरियों में छह फीसदी की कमी आई है।
साल के अंत तक चीनी चिकित्सकों को कोविड-19 टीका लगाया जा सकता है
- चीन के चिकित्सकों को इस साल के अंत तक कोरोना वायरस का टीका लगाने की योजना है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के दौरान उनकी रक्षा हो सके। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
- चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को बताया कि चीन में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई और एक भी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
- उसने बताया कि 11 नए मामलों में से चार विदेश से आए संक्रमित लोगों के मामले हैं। चीन में सोमवार तक संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 82,758 हो गए।देश में इस बीमारी से अब तक 4,632 लोगों की मौत हो चुकी है।
- चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञ झांग वेनहोंग ने कहा कि इस साल नवंबर में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ सकते हैं लेकिन तब तक देश इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया होगा।
मैक्सिको की सीमा पर 16 प्रवासी संक्रमित पाए गए
- मैक्सिको की उत्तरी सीमा पर स्थित तमाऊलिपास राज्य में विभिन्न देशों के 16 प्रवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए गए हैं।
- इनमें से 14 प्रवासी होंडुरास, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, क्यूबा और कैमरून के हैं जो न्यूवो लारेदो शहर में एक प्रवासी आश्रय स्थल में रह रहे थे । इन सभी को पृथक वास में रखा गया है।
- इस समय प्रदेश में संक्रमण के 193 मामले हैं। संक्रमितों में से करीब दस फीसदी प्रवासी हैं जिससे राज्य के लोगों में आक्रोश है।
एशियाई लोगों के उत्पीड़न से निपटने के लिए न्यूयॉर्क में बनेगी नई प्रतिक्रिया इकाई
- अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र के तौर पर उभरी विश्व की आर्थिक राजधानी न्यूयॉर्क सिटी कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर एशियाई मूल के अमेरिकियों के साथ हो रहे भेदभाव एवं उत्पीड़न के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एक नई प्रतिक्रिया टीम का गठन कर रही है।
- अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क है, जहां अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। न्यूयॉर्क स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि न्यूयॉर्क में अभी दो लाख 47 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने महामारी से निपटने के लिए प्रयास तेज करने की अपील की
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दवाओं, टीकों और चिकित्सकीय उपकरणों को विकसित करने, उनका निर्माण करने और उनका आकलन करने की गति को तेजी से बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कदम उठाए जाने की अपील की है।
- इस प्रस्ताव में कोविड-19 को फैलने से रोकने के वैश्विक प्रयासों को समन्वित करने और संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों की मदद करने में संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की मूलभूत भूमिका की पुन: पुष्टि की गई है और इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन की अहम भूमिका को स्वीकार किया गया है।
श्रीलंका में टला आम चुनाव
- श्रीलंका में अप्रैल माह में होने वाले आम चुनाव को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया गया, अब यह चुनाव 20 जून को होंगे।
संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों की मांग, कोरोना के टीकों पर सभी की समान पहुंच हो
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके मांग की है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भविष्य में बनने वाले टीकों-दवाओं पर सभी की समय पर एवं समान पहुंच हो।
- सोमवार को पारित हुए इस प्रस्ताव में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नेतृत्व की अहम भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
- डब्ल्यूएचओ को इस वैश्विक महामारी से निपटने के अपने तरीकों के कारण अमेरिका और अन्य देशों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
- मेक्सिको द्वारा तैयार इस प्रस्ताव को अमेरिका ने समर्थन दिया है।
- इस प्रस्ताव में कोविड-19 से निपटने एवं निजी क्षेत्रों समेत सभी क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने के लिए आवश्यक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
ट्रंप ने दूसरे देशों से आकर नौकरी करने वालों पर रोक लगाने की घोषणा की
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को अदृश्य शत्रु बताते हुए कहा कि हमारे महान अमेरिकी नागिरकों की नौकरियों की रक्षा करने की आवश्यकता है।
- उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका में अस्थायी रूप से आप्रवासन (इमिग्रेशन) को निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।
In light of the attack from the Invisible Enemy, as well as the need to protect the jobs of our GREAT American Citizens, I will be signing an Executive Order to temporarily suspend immigration into the United States!: US President Donald Trump (file pic) pic.twitter.com/LX0oJs1K5L
— ANI (@ANI) April 21, 2020
अमेरिका में 24 घंटे में 1433 की मौत
- अमेरिका में मौत का सिलसिला जारी, 24 घंटे में 1433 मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 42000 से अधिक।
फ्रांस में अब तक 20000 मौतें
- कोरोना वायरस से फ्रांस में 547 नई मौतें हुई हैं, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 20000 पहुंच गई।
- अमेरिका, इटली और स्पेन के बाद फ्रांस चौथा देश बन गया है, जहां कोरोना की वजह से 20,000 से अधिक मौतें हुई हैं।
दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1.70 लाख के पार
- दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण से मरने वालों की संख्या वर्ल्डोमीटर के मुताबिक मंगलवार सुबह आठ बजे तक 1,70,436 हो गई है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 193 देशों में 24,81,287 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
- हालांकि, माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर जारी आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल अधिक गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।
यहां पढ़ें 20 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 19 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 18 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 17 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 16 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 15 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 14 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स