फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world: Experts of WHO departured to China to find out the origin of Kovid-19

चीन में वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने रवाना हुई डब्ल्यूएचओ की टीम

Sat, 11 Jul 2020 02:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in world: Experts of WHO departured to China to find out the origin of Kovid-19
सांकेतिक तस्वीर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक अग्रिम टीम कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए चीन रवाना हो गई है। प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने बताया कि इसके लिए डब्ल्यूएचओ के दो विशेषज्ञ चीनी वैज्ञानिकों के साथ मिलकर जांच के दायरे और यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण करेंगे। उन्होंने कहा, डब्ल्यूएचओ की स्वतंत्र पैनल में कोई भूमिका नहीं होगी।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि टीम में एक पशु स्वास्थ्य विशेषज्ञ और एक महामारी विज्ञानी अपनी यात्रा के दौरान भविष्य के अभियान के लिए काम करेंगे जिसका मकसद यह पता लगाना है कि यह विषाणु पशुओं से मनुष्यों तक कैसे फैला।
विज्ञापन


यह अभियान राजनीतिक रूप से संवेदनशील है क्योंकि उसे सबसे अधिक वित्त पोषण देने वाले अमेरिका ने इस महामारी से निपटने में नाकामी और चीन के प्रति पूर्वाग्रह का आरोप लगाकर उसकी निधि में कटौती करने की धमकी दी है। मई में विश्व स्वास्थ्य महासभा में 120 से अधिक देशों ने विषाणु की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed