फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in White House: Dr Anthony Fauci says White House hosted Covid super spreader event

डॉ. फौसी ने बताई व्हाइट हाउस में कोरोना संक्रमण की असल वजह, ये कार्यक्रम रहा जिम्मेदार

Sat, 10 Oct 2020 07:58 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 10 Oct 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in White House: Dr Anthony Fauci says White House hosted Covid super spreader event
व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग - फोटो : ANI

व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ एंथनी फौसी ने शुक्रवार को कहा कि व्हाइट हाउस ने एक 'सुपर स्प्रेडर' (वायरस को तेजी से फैलाने में मददगार) कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां शामिल होने आए लोगों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। इस कारण वायरस ने तेजी से व्हाइट हाउस में अपने पांव पसारे। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फौसी व्हाइट हाउस में हुई रोज गार्डन सेरेमनी की बात कर रहे हैं, जहां 26 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की जज के तौर पर एमी कोनी बैरेट को नामांकित करने की घोषणा की। 
विज्ञापन



न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने कहा, हमारे पास व्हाइट हाउस में एक 'सुपर स्प्रेडर' कार्यक्रम था और यह एक ऐसी स्थिति में था जहां लोग एक साथ भीड़भाड़ में थे और उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। इस बात की जानकारी आपको डाटा से भी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डॉक्टरों की हरी झंडी, अमेरिका में आज से रैलियां कर सकेंगे ट्रंप


गौरतलब है कि हाल ही में, व्हाइट हाउस में कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वालों में वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन मिलर, प्रेस सचिव कायले मैकनेनी, सहायक प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट और चाड गिलमार्टिन, ट्रंप सलाहकार होप हिक्स और निकोलस लूना शामिल हैं। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी अन्य लोग भी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें ट्रंप के अभियान प्रबंधक बिल स्टीफेन, ट्रंप के पूर्व सलाहकार केलीनेन कॉनवे, रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के अध्यक्ष रोवा मैकडैनियल, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और सीनेटर थॉम टिलिस और माइक ली शामिल हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना संक्रमित पाए गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed