{"_id":"5ea3c5bb0a5f31166b64e4b2","slug":"coronavirus-in-usa-fda-approves-appropriate-kit-for-home-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: एफडीए ने घर पर जांच करने में उपयुक्त किट को मंजूरी दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: एफडीए ने घर पर जांच करने में उपयुक्त किट को मंजूरी दी
Sat, 25 Apr 2020 10:38 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की मार झेल रहा अमेरिका इससे निपटने के लिए हर स्तर पर कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में एक प्रमुख कदम के तहत अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने घर पर कोविड-19 की जांच करने में सक्षम पहले किट को मंजूरी दे दी है। जिससे कोरोना वायरस की जांच हर घर तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमेरिकी कंपनी लैब कॉर्प ने ऐसे पहले घरेलू टेस्ट किट को विकसित किया है। अमेरिका में इस जांच की कीमत 119 डॉलर रखी गई है। इस कंपनी का पूरे देश में चिकित्सा प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है।
विज्ञापन
एफडीए के आयुक्त स्टीफन एम हैन ने व्हाइट हाउस में एक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि यह एक ऐसी जांच है जहां डॉक्टर की देखरेख में कुछ खास परिस्थितियों में, मरीज को टेस्ट किट भेजा जा सकता है और रोगी स्वयं इसमें अपना नमूना दे सकता है और फिर उसे वापस भेज सकता है और उस के बाद उसकी रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है। यह सब एक लाइसेंसधारी चिकित्सक के मार्गदर्शन में होगा।
विज्ञापन