फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus In The World : Number of corona infects increased in the world, beds lying low in ICU

विश्व में कोरोना संक्रमितों की एक करोड़ नौ लाख के पार, आईसीयू में कम पड़े रहे बेड

Fri, 03 Jul 2020 03:33 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jul 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In The World : Number of corona infects increased in the world, beds lying low in ICU
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच दुनिया में पिछले 24 घंटों में 1,95,848 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यह एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इसी के साथ विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ नौ लाख से भी ज्यादा हो गया है। जबकि 5.22 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं 6,125,449 मरीज ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में भी महामारी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 24 घंटे में 52 हजार नए मामले दर्ज किए हैं। अमेरिका में एक दिन में मिलने वाली रिकॉर्ड संख्या के साथ कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 26 लाख के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


अमेरिका के टेक्सास, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत 14 प्रांतों में कोरोना के मामले जून में दोगुने हुए हैं। संक्रमण का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि टेक्सास और एरिजोना राज्यों के कुछ शहरों में आईसीयू बेड कम पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के बाद ब्राजील में भी हालात काबू से बाहर हैं। यहां 24 घंटे में 46,712 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन में यहां 1,038 लोगों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 60,000 के पार हो गई है। देश में 8.26 लाख लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

भीड़ में मास्क पहनने के लिए तैयार हूं : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें मास्क पहनने से कोई परेशानी नहीं है। ट्रंप ने कहा कि मैं मास्क पहनने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मास्क अच्छे हैं। लोगों ने मुझे मास्क पहने हुए देखा है। ट्रंप ने कहा कि अगर मैं लोगों की भीड़ में मौजूद रहता हूं, तो निश्चित तौर पर मास्क पहनूंगा। गौरतलब है अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से मास्क पहनने से इनकार करते रहे हैं।

मेक्सिको: पिछले 24 घंटे में 5,681 मामले

मेक्सिको में पिछले 24 घंटे में 5,681 नए मामले मिले हैं। अब यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 2,30,000 के पार पहुंच गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 28,510 तक पहुंच गई है। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। इस वक्त इस वायरस का कोई भी कारगर इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

न्यूजीलैंड: खुद को 'बेवकूफ' बताने वाले स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारियों के दौरान अपनी निजी गलतियों के कारण गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, मैंने पूरी लगन से अपना काम किया, लेकिन यह मुझे स्पष्ट होने लगा है कि इस पद पर बने रहने से सरकार का कोविड-19 से निपटने में ध्यान भंग हो रहा है। क्लार्क ने लॉकडाउन कानून तोड़ने के लिए खुद को ‘बेवकूफ’ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed