फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus In The World: New Cases In New Zealand After 102 Days, Bhutan Faces First Lockdown

विश्व में कोरोना: संक्रमितों की संख्या 2.02 करोड़ पार, 7.39 लाख से ज्यादा ने गंवाई जान

Wed, 12 Aug 2020 05:20 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन/थिंपू।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन/थिंपू। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 12 Aug 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In The World: New Cases In New Zealand After 102 Days, Bhutan Faces First Lockdown
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.02 करोड़ से ज्यादा दर्ज की गई जबकि मृतक संख्या 7.39 लाख पार हो गई है। इस बीच, न्यूजीलैंड में 102 दिन बाद पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा हिमालयीन देश भूटान में अब तक संक्रमण के 113 केस सामने आने के बाद पहली बार लॉकडाउन लगाया है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिका अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं और करीब साढ़े तीन माह बाद देश में सामने आए इन मामलों के साथ ही हमने हालातों से निपटने के लिए आपात योजना तैयार कर ली है। उन्होंने ऑकलैंड में तीन दिन तक लॉकडाउन का एलान भी किया।
विज्ञापन


ऑकलैंड के जिन चार लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से एक की उम्र 50 साल से कुछ अधिक है जबकि यहां के किसी भी शख्स का कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है। इसी तरह, भूटान में 113 लोगों के अब तक संक्रमित होने पर इस हिमालयी देश में पहली बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। पर्यटन पर निर्भर इस देश में सरकार ने लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है साथ ही फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने की अनुमति भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच काफी संभावनाएं : संधू
अमेरिका में भारतीय राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत व अमेरिका के वैज्ञानिक तथा इंजीनियर कोविड-19 वर्चुअल नेटवर्क के तहत अनुंसधान के अवसरों को बढ़ावा दे सकते हैं। इस नेटवर्क का विकास भारत-अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अक्षय निधि (आईयूएसटीईएफ) के तहत किया जा रहा है।

पाकिस्तान में कोरोना के मामले हुए 2.85 लाख
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 531 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,191 हो गई है। बीते 24 घंटे में 15 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या 6,112 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि 261,246 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 780 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेक्सिको में मृतक संख्या 53 हजार के पार
मेक्सिको में संक्रमण से 705 लोगों के मरने के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 53,000 से ज्यादा हो गई है। देश में अब तक संक्रमण के 4,85,836 मामले मिले हैं। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शेनबॉम सोमवार को सेल्फ क्वारंटीन हो गईं। उनके कुछ साथियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


ब्राजील में एक दिन संक्रमण के मामले 22 हजार के पार
ब्राजील में कोरोना के नए मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में 22,000 को पार कर गई है। इसी अवधि में देश के भीतर 703 मौतें भी हुई हैं। देश में 22,048 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30.57 लाख पार हो गई है। कुल मृतक संख्या 1.01 को पार कर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed