फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in Israel: Israeli scientists make sanitizer from waste for fight against covid 19

इस्राइल ने कोरोना से लड़ाई में हासिल की खास उपलब्धि, वैज्ञानिकों ने कचरे से बनाया सैनिटाइजर

Sat, 11 Jul 2020 01:28 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 Jul 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Israel: Israeli scientists make sanitizer from waste for fight against covid 19
सैनिटाइजर

इस्राइल के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कचरे से सैनिटाइजर बनाया है। तेल अवीव विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हादस ममने और उनकी टीम पिछले पांच वर्षों से कचरे की रीसाइक्लिंग करने और इसे एल्कोहल में बदलने की दिशा में काम कर रही है। अब उन्होंने सैनिटाइटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कचरे से कम कीमत का इथेनॉल बनाने का तरीका खोज निकाला है।

विज्ञापन


इस्राइल ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सैनिटाइजर की बढ़ती वैश्विक मांग के साथ इथेनॉल के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किया है। हादस ममने ने कहा कि यहां हमारे पास एक कारखाने से कागजी अवशेष, एक चिड़ियाघर से कुछ स्ट्रॉ और तेल अवीव नगरपालिका से जमा की गई घास है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इथेनॉल का उत्पादन वनस्पति स्रोतों जैसे गन्ना या मकई से किया जाता है। मगर यह एक जटिल और महंगी प्रक्रिया है। प्रोफेसर ने कहा कि हमारी सफलता यह है कि हमने इस प्रक्रिया को बहुत छोटे और सस्ते पैमाने पर करने के लिए कम मात्रा में ओजोन का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादस ममने ने कहा, अब हम एक तरह से एथेनॉल बना सकते हैं, जो पर्यावरण के लिए अच्छा है और इसे बनाना आसान व सस्ता है। बता दें कि इस्राइल में 33 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 346 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed