फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in China: Relaxation in Wuhan lockdown, but instructing people to stay home

चीन: वुहान में लॉकडाउन में दी गई ढील, लेकिन लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत

Fri, 03 Apr 2020 09:16 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 03 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in China: Relaxation in Wuhan lockdown, but instructing people to stay home
सांकेतिक तस्वीर

चीन में कोरोना वायरस महामारी का केंद्र रहे वुहान शहर में नौ सप्ताह से जारी ‘लॉकडाउन’ में ढील देने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को घरों में ही रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि फिर से संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं बचे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वुहान में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ ऐसे मरीज मिले, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए थे। लेकिन वायरस के फैलने का खतरा अब भी बरकरार है। चीन ने वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कमतर होने की 25 मार्च को घोषणा की थी। तीन महीने के लॉकडाउन के बाद पहली बार शहर के भीतर बस सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन


चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे 1,075 मरीज मिले हैं, जिनमें इसके लक्षण दिखाई नहीं दिए थे। फिलहाल, उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। हालांकि, हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में गुरुवार को स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार चीन में कोरोना वायरस का केंद्र रहे वुहान के अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के निवासियों को घरों में रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी, ताकि संक्रमण फिर से फैलने की गुंजाइश नहीं बचे।

शिन्हुआ के मुताबिक वुहान की स्थानीय सरकार ने एक नोटिस जारी कर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को अपने-अपने निवासियों की आवाजाही पर रोक बरकरार रखने के लिए कहा है, ताकि उनके शरीर के तापमान की जांच सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे मास्क पहन रहे हैं।


नोटिस में चेतावनी दी गई है कि सतर्कता बरतने में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए 23 जनवरी से बंद वुहान में आठ अप्रैल से यात्रा पाबंदियां खत्म होने की उम्मीद है। शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं आंशिक रूप से शुरू कर दी गई हैं, सड़कों पर पहले के मुकाबले कहीं अधिक राहगीर और वाहन दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed