फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in china is spreading again, 51 new cases came out

Coronavirus in china: चीन में फिर पैर पसार रहा कोरोना, 51 नए मामले आए सामने

Tue, 26 May 2020 02:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 May 2020 02:07 AM IST
सार

  • अब तक 82,985 लोग संक्रमित, 4,634 की हो चुकी है मौत
  • नए मामलों में संक्रमितों में नहीं दिख रहे लक्षण

विज्ञापन
Coronavirus in  china is spreading again, 51 new cases came out
coronavirus in china - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 40 में लक्षण नहीं दिख रहे हैं। वहीं ज्यादातर मामले बेहद प्रभावित वुहान से सामने आए हैं। पिछले 10 दिनों में वुहान में 60 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि रविवार को चीन में घरेलू संक्रमण के संचार से जुड़े मामले सामने नहीं आए लेकिन 11 नए मामले बाहर से जुड़े हैं।

विज्ञापन


इनमें से 10 आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और एक सिचुआन प्रांत से सामने आया है। वहीं संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 40 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 38 वुहान से हैं। वुहान में 1.12 करोड़ लोगों की जांच की जा रही है क्योंकि यहां संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मामले बढ़े थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 396 लोग चीन में चिकित्सीय निगरानी में हैं, जिनमें से 326 वुहान में हैं।
विज्ञापन


संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले ऐसे मरीज होते हैं जो संक्रमित तो होते हैं लेकिन उनमें बुखार, सर्दी या गले में परेशानी के लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि उनसे दूसरा व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। वुहान नगर निगम स्वास्थ्य आयोग के अनुसार शहर में अब तक 14 मई से 23 मई के बीच 60 लाख से ज्यादा जांच हो चुकी है। चीन में रविवार तक 82,985 लोग संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed