{"_id":"5e8016578ebc3e774d53a8da","slug":"coronavirus-impact-china-improts-100-tons-pork-from-canada-after-taking-lesson-from-eating-bats","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चीन ने चमगादड़ों से की तौबा, वुहान के लिए कनाडा से मंगाया 100 टन पोर्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: चीन ने चमगादड़ों से की तौबा, वुहान के लिए कनाडा से मंगाया 100 टन पोर्क
Sun, 29 Mar 2020 10:39 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
वुहान के जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा चीन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस ने पिछले साल नवंबर से अब तक चीन को अपनी चपेट में लिया हुआ है। चीन से निकले इस वायरस ने 170 से ज्यादा देशों के नागरिकों को संक्रमित कर दिया है। यह वायरस पैंगोलिन से चमगादड़ के जरिए इंसानों में आया और फिर संक्रमण बन गया। जंगली जानवरों को खाने से हुए नुकसान से सीख लेते हुए अब चीन ने कनाडा से 100 टन पोर्क मंगाया है।
विज्ञापन
शंघाई में यह कंसाइनमेंट (माल) शनिवार को पहुंचा। शंघाई के यंगशान बंदरगाह पर 100 टन पोर्क को उतारा गया। यहां से इसे वुहान भेजा जाएगा। पोर्क की सप्लाई करके वुहान के जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि वुहान ही वह जगह है जहां से कोरोना का पहला मामला आया और यहीं से वायरस पूरी दुनिया में फैला।
विज्ञापन
चीन ने जिंदा जानवरों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध
चीन सरकार ने वायरस संक्रमण के बाद जिंदा जानवरों की बिक्री पर बेशक रोक लगाई हुई है लेकिन अब लोग ऑनलाइन इसे खरीद रहे हैं। वहीं चीन सरकार ने जंगली जानवरों के विभिन्न हिस्सों को इस्तेमाल करके बनाई गई परंपरागत दवाई को कोरोना के मरीजों को देने का आदेश दिया है। चीन के इस कदम की दुनियाभर में आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
अब तक 28 से ज्यादा लोगों की हुई मौत
दुनियाभर में कोरोना की वजह से अबतक 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं छह लाख से ज्यादा लोग इसके संक्रमण में हैं। चीन में 81 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और तीन हजार से ज्यादा की मौत हुई है। भारत की बात करें तो यहां एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं 19 की मौत हो चुकी है। चीन के बाद इस वायरस ने सबसे ज्यादा इटली और अमेरिका को अपनी चपेट में लिया है।
पाकिस्तान में 1500 संक्रमित, अमेरिका में 2000 मौतें
पाकिस्तान में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, नए मामलों के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 1500 हो गई। वहीं अमेरिका की स्थिति गंभीर होती जा रही है, वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 122273 हो गई है।