फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus hit Pakistan's economy, GDP falls for the first time in 68 years

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर पड़ी कोरोना की मार, 68 साल में पहली बार जीडीपी में आई गिरावट

Thu, 11 Jun 2020 10:51 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus hit Pakistan's economy, GDP falls for the first time in 68 years
इमरान कान - फोटो : एएनआई

पहले से ही बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर कोरोना महामारी ने बड़ी चोट की है। पैसे की कमी और मंदी से परेशान पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में 2019-20 में 68 साल में पहली बार गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि इस दौरान पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


वित्त मामलों के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने आर्थिक समीक्षा जारी करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसने सरकार को मार्च में कई हफ्तों तक लॉकडाउन लागू करने के लिए मजबूर किया है। इस वायरस से पाकिस्तान में अब तक लगभग 1,20,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


आर्थिक समीक्षा के अनुसार, महामारी से पहले ही आर्थिक नीतियों के कारण उद्योग जगत प्रभावित था। इसके साथ कोरोना वायरस के प्रतिकूल प्रभावों के कारण वित्त वर्ष 2019-20 में अर्थव्यवस्था में 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में 68 सालों में पहली बार इतनी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डॉलर के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय भी 6.1 प्रतिशत कम होकर 1,366 डालर पर आ गई। हालांकि यह रुपये के संदर्भ में बढ़कर 214,539 रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed