फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Guangzhou residents queue for jabs after four cases reported lockdown news

कोरोना: चीन के ग्वांगझू में फिर मिले कोविड मरीज, ड्रैगन ने लगाई सख्त पाबंदी

Sat, 29 May 2021 03:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 03:08 PM IST
सार

हांगकांग के उत्तर में स्थित 1.5 करोड़ की आबादी वाले कारोबारी और औद्योगिक केंद्र ग्वांगझू में पिछले सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले आए हैं। भारत के कई शहरों में रोजाना आ रहे हजारों नए मामलों की तुलना में ये संख्या बहुत कम हैं, लेकिन चीनी अधिकारी इसलिए एहतियात बरत रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि देश में संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।
 

विज्ञापन
Coronavirus: Guangzhou residents queue for jabs after four cases reported lockdown news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद शनिवार को कई गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई और लोगों से अपने घरों में रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


हांगकांग के उत्तर में स्थित 1.5 करोड़ की आबादी वाले कारोबारी और औद्योगिक केंद्र ग्वांगझू में पिछले सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले आए हैं। भारत के कई शहरों में रोजाना आ रहे हजारों नए मामलों की तुलना में ये संख्या बहुत कम हैं, लेकिन चीनी अधिकारी इसलिए एहतियात बरत रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि देश में संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ अखबार ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाला से कहा है कि संक्रमण तेज रफ्तार से फैला है। ग्वांगझू के लीवान जिले के पांच इलाके के लोगों की जांच कराई जा रही है। बाजार, बाल देखभाल केंद्र और मनोरंजन केंद्र बंद कर दिए गए हैं। रेस्तरां में भी लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी गई हैं। जिले के चार इलाके के लोगों से घरों में ही रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 91,061 मामले आए हैं और 4636 लोगों की मौत हुई है। चीन के अधिकारियों का मानना है कि विदेश से आने वाले लोग ही संक्रमित हो रहे हैं और स्थानीय स्तर पर संक्रमण के कम मामले हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि ग्वांगझू में स्थानीय स्तर पर दो नए मामले आए और 14 मामले देश के दूसरे इलाके से आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed