फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus German Intelligence claim China Lab behind covid 19 outbreak hindi news updates

Germany On Coronavirus: चीन की लैब से ही निकला था कोरोना वायरस, जर्मन खुफिया एजेंसी ने किया दावा

Thu, 13 Mar 2025 02:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, फ्रैंकफर्ट
एजेंसी, फ्रैंकफर्ट Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus German Intelligence claim China Lab behind covid 19 outbreak hindi news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत का कारण बनने वाली कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार वायरस की उत्पत्ति को लेकर जर्मन खुफिया एजेंसी बीएनडी का मानना है कि संभवत: कोरोना वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब से ही निकला था। इस बात का खुलासा बुधवार को दो जर्मन अखबारों ने किया।

विज्ञापन


अखबार डाई जीट और सुएडड्यूशर जितुंग ने बीएनडी के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, चीनी लैब ने गेन-ऑफ-फंक्शन प्रयोग किए थे। इसके तहत वायरस को शोध के लिए मनुष्यों में अधिक संक्रामक बनाने के लिए संशोधित किया जाता है। दोनों अखबारों ने कहा कि लैब में सुरक्षा नियमों का कई बार उल्लंघन हुआ था। जर्मन जासूसी एजेंसी की इस खुफिया रिपोर्ट का नाम 'सारमा' था, जिसे जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के कार्यालय द्वारा शुरू किया गया था। हालांकि यह रिपोर्ट अभी तक प्रकाशित नहीं की गई है।
विज्ञापन


बीएनडी ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार किया
इस बीच, बीएनडी ने अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर निवर्तमान चांसलर ओलाफ शोल्ज ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अखबार ने यह भी बताया कि बीएनडी की इस रिपोर्ट को 2024 में अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के साथ साझा किया गया था। बता दें कि इस साल जनवरी में सीआईए के प्रवक्ता ने कहा था कि इसकी बहुत संभावना है कि कोविड-19 महामारी के वायरस प्राकृतिक न होकर प्रयोगशाला जनित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन कर चुका है इनकार
चीन के विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने कभी भी कोरोनावायरस पर कोई गेन-ऑफ-फंक्शन शोध नहीं किया। और वह कोविड-19 वायरस के निर्माण या रिसाव में शामिल नहीं था। चीन की सरकार ने अमेरिका पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। बीजिंग ने कहा कि इस दावे में कोई विश्वसनीयता नहीं है कि प्रयोगशाला में लीक से महामारी फैलने की संभावना है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed