फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus found in mink in Denmark

डेनमार्क में ऊदविलाबों में पाया गया कोरोना वायरस, सरकार ने दिए मारने के आदेश

Sat, 14 Nov 2020 01:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेनमार्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेनमार्क Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Nov 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus found in mink in Denmark
ऊदबिलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विश्वभर में कोरोना महामारी ने लाखों लोगों की जान ले ली है। इस महामारी के एक साल के बाद भी इसका टीका नहीं बन पाया है। साथ ही लगातार कोरोना वायरस अपना स्वरूप भी बदल रहा है। जिससे वैज्ञानिकों का खासा परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


ऐसी ही एक खबर डेनमार्क से है, यहां की सरकार के आदेश पर ऊदबिलावों को मारा जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऊदबिलाव में कोरोना वायरस का पता लगाया गया है, इसके कारण डेनमार्क के फॉर्मों में पल रहे इस जानवर को मारा जा रहा है।
विज्ञापन



इस कारण वहां के लोग बदबू से परेशान हो रहे हैं, इस बीच सड़क के किनारे एक ट्रक से गिर कर हजारों मरे हुए जानवर मिले। जिन्हें कोरोनोवायरस आशंकाओं के बीच लाखों ऊदबिलावों के शवों से निपटने के लिए खाइयों को खोदकर दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें, ऊदबिलावों की डेनमार्क में बहुत ज्यादा खपत है साथ ही अन्य देशों में ऊदबिलावों का मीट पहुंचाया जाता है। मिंक फार्म में SARS-CoV-2 के संक्रमण का पता चलने के बाद ऊदबिलावों को मारा जा रहा है। डेनमार्क के पशु चिकित्सा और खाद्य प्रशासन (DVFA) के अनुसार,  अब तक, देश में 207 से अधिक पशु फार्म संक्रमित हो चुके हैं जो चिंता का विषय है।

जानवरों से इंसानों के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जो अब तक हम जानते हैं। कई अध्ययनों से यह पता चला है कि कोरोना वायरस बिल्लियों और कुत्तों सहित ऊदबिलावों के बीच संक्रामक है।

शोधकर्ता इस संबंध में अभी इस तरह के संक्रमण की संभावनाओं को तलाशने के लिए शोध कर रहे हैं। स्पेन के अलावा डेनमार्क और नीदरलैंड में भी कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मिंक फार्म के कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। मिंक या ऊदबिलाव मांस और फर्र के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल होते हैं।


महामारी के बाद से नीदरलैंड में अब तक के कुछ महीनों में लाखों ऊदबिलावों को मारा जा चुका है। फार्म के इन ऊदबिलावों को संक्रमण ना फैले इस डर से मारा गया है, बड़ी संख्या में ऊदबिलावों में कोरोनावायरस फैलने के कारण लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed