{"_id":"5e6c9ba88ebc3ea4a26623c5","slug":"coronavirus-first-infected-patient-found-in-hubei-on-17-november-south-china-morning-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: 17 नवंबर को हुबेई में मिला था पहला संक्रमित मरीज, चीनी मीडिया का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: 17 नवंबर को हुबेई में मिला था पहला संक्रमित मरीज, चीनी मीडिया का दावा
Sat, 14 Mar 2020 02:25 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
China CoronaVirus
- फोटो : Social Media
दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के हुबेई प्रांत में 17 नवंबर को कोरोना का पहला मरीज सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि 55 वर्षीय यह मरीज दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज हो सकता है। हालांकि चीनी अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान को इस वायरस ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इतना ही नहीं, इस वायरस ने तेजी से हजारों किलोमीटर दूर स्थित दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने अब तक कम से कम 266 लोगों की पहचान की है जो 2019 में कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे। ये सभी हुबेई प्रांत के रहने वाले हैं।
वुहान में स्थिति बिगड़ने के बाद 23 जनवरी से इसे लॉक डाउन कर दिया गया। यहां लोगों के आने और वहां से जाने पर पाबंदी लगा दी गई। जो लोग यहां से गए उनको स्क्रीनिंग की प्रक्रिया से गुजारा गया।
हुबेई में स्थिति का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां 67,786 लोग अब भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, जबकि 2,436 लोग दम तोड़ चुके हैं।
साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की इस रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक कोरोना वायरस के के प्रारंभिक फैलाव के पैटर्न को मापने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह वायरस वैश्विक महामारी कैसे बन गया।
इसमें कहा गया है कि 17 नवंबर से वुहान में कोरोना वायरस के प्रत्येक दिन एक से पांच नए केस सामने आए। 15 दिसंबर तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हो गई थी जबकि अगले पांच दिनों में यह आंकड़ा 60 तक पहुंच गया था।