फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Epidemic : All the updates in India and world about this dangerous virus

कोरोनावायरस: चीन में 2835 और ईरान में 43 लोगों की मौत...हर अपडेट

Sat, 29 Feb 2020 09:54 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Feb 2020 09:54 PM IST
सार

 मछुआरे ईरान के होर्मुजन प्रांत के बंदरगाह बंदर-ए-चिरू में फंसे हुए हैं और भारत वापस नहीं लौट सकते, क्योंकि ईरानी अधिकारियों ने हवाईअड्डों को सील कर दिया है। लोगों को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Epidemic : All the updates in India and world about this dangerous virus

विस्तार

विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस से 47 और लोगों की मौत होने से इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,835 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 47 लोगों की मौत और 427 लोगों के इससे संक्रमित होने के नए मामले सामने आए हैं। चीन में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 79,251 हो गई है। चीन में हुबेई में 45 और बीजिंग एवं हेनान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। दुनिया के बाकी हिस्सों से भी संक्रमण और मौतों के नए मामले सामने आ रहे हैं। जानिए अबतक का अपडेट-- 

कतर ने कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की

कतर की सरकारी मीडिया के हवाले से शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है। ईरान से दोहा लायी गई 36 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कई नागरिकों को कोरोना वायरस प्रभावित देश ईरान से निकाल कर गुरुवार को स्वदेश ले आया गया और सरकार के आदेशानुसार 14 दिनों के लिए पृथक सेवा में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मेक्सिको ने कोरोना वायरस के पहले तीन मामलों की पुष्टि की

मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के तीन पुष्ट मामले सामने आए हैं। इस तरह मेक्सिको कोरोना वायरस से प्रभावित दूसरा लातिन अमेरिकी देश बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय में महामारी विज्ञान के महानिदेशक जोस लुइस अलोमिया ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीन व्यक्ति, दो मेक्सिको सिटी और एक सिनालोआ प्रांत में संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि इन व्यक्तियों ने उत्तर इटली का दौरा किया जो कि यूरोप में इस वायरस के संक्रमण का मुख्य केंद्र है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से 43 व्यक्तियों की मौत, 593 मामले: ईरान

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस से देश में 43 लोगों की मौत हुई है और इसके संक्रमण के 593 पुष्ट मामले सामने आए हैं। प्रवक्ता कियांउश जहांपुर ने यह नया आंकड़ा शनिवार को दिया। उन्होंने लोगों से भीड़ से दूर रहने और अपनी यात्रा सीमित करने का आग्रह किया। दुनिया में चीन के बाद इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौत ईरान में हुई हैं।  

 

दक्षिण कोरिया में 2931 लोग संक्रमित

इस बीच, सियोल में कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने एक बयान में बताया कि दक्षिण कोरिया में इस विषाणु के संक्रमण के शनिवार को 594 और मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू और उत्तरी ग्योंगसांग में सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में एक दिन में सामने आने वाले मामलों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में इसके कुल मामले बढ़कर अब 2,931 हो गए हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शीर्ष पार्टी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि वे देश में इस विषाणु का संक्रमण रोकने में नाकामयाब रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

340 भारतीय मछुआरे वहां फंसे

कोरोनावायरस के खौफ के चलते ईरान में हवाई सेवाएं बंद होने से 340 भारतीय मछुआरे वहां फंस गए हैं। अब गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार से मछुआरों को वापस लाने की अपील की है। कोरोनावायरस से ईरान में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के मंत्री रामण पाटकर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस संबंध में पत्र लिखा है।

पाटकर ने कहा, मछुआरे ईरान के होर्मुजन प्रांत के बंदरगाह बंदर-ए-चिरू में फंसे हुए हैं और भारत वापस नहीं लौट सकते, क्योंकि ईरानी अधिकारियों ने हवाईअड्डों को सील कर दिया है। लोगों को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। 

राज्य के वन और जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री पाटकर ने बताया कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के कुछ मछुआरों ने इस बारे में जानकारी दी है। इन 340 लोगों में से अधिकांश गुजरात से हैं, और बाकी तमिलनाडु एवं अन्य राज्यों से हैं। फंसे हुए मछुआरों में से एक गणेश टंडेल ने फोन पर बताया कि वे लोग ईरान में ठेके पर मछली पकड़ने का काम करते हैं।

डब्ल्यूएचओ ने चेताया, कोरोना का खतरा उच्चतम स्तर पर

कोरोनावायरस के महामारी की तरह फैलने के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके जोखिम और खतरे का स्तर बढ़ाते हुए उच्चतम कर दिया है। चीन से शुरू होकर दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में फैल चुके इस वायरस के खतरे को अब तक के उच्चतम स्तर पर रखा गया है। 

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयासस ने कहा, इस वायरस से प्रभावित मरीजों के मामले बढ़ने और नए-नए देशों में इसके फैलने के कारण इसके खतरे को उच्चतम स्तर पर रखा गया है। इसका प्रसार बेहद चिंताजनक है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि संक्रमण का शुरू में ही पता लगा लिया जाए तो, इस वायरस पर काबू पा सकते हैं।

ईरान में 200 से ज्यादा की मौत!

इस बीच ईरान के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के हवाले से बीबीसी ने बताया कि देश में कोरोना के संक्रमण से 210 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सरकारी दावे से बहुत ज्यादा है।

कोरिया-जापान वालों को वीजा ऑन अराइवल बंद

भारत ने जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा को फिलहाल रोक दिया है। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि नियमित ढंग से वीजा देने की प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं है और इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड से लेकर नाईजीरिया तक हाहाकार

कोरोनावायरस नए देशों में तेजी से पहुंच रहा है। बीते 24 घंटे में कई नए मुल्कों में दस्तक दी है। चपेट में आने वाले नए देशों में न्यूजीलैंड, नाईजीरिया, नीदरलैंड, लिथुआनिया, मैक्सिको और बेलारूस शामिल हैं। दक्षिण कोरिया में मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी है। यहां शुक्रवार को 315 नए मामले आए और प्रभावित लोगों की संख्या 2,237 पर पहुंच गई।

इटली और ईरान के हालात में सुधार नहीं है। चीन से बाहर करीब 4,400 लोग संक्रमित हैं और 71 लोगों का जीवन कोरोना समाप्त कर चुका है। चीन में मरने वालों का आंकड़ा 2,788 हो गया और 79 हजार लोग संक्रमित हैं। पश्चिम एशिया में ईरान सबसे प्रभावित देश है। कतर ने ईरान में अपने सभी नागरिकों को निकाल लिया है। कतर सरकार ने बताया कि इन लोगों को वहां से निकाल कर राजधानी दोहा ले आया गया है।

दुनियाभर में फैली दहशत

  • ईरान ने कोरोनावायरस से प्रभावित इलाकों में जुमे की नमाज नहीं हुई।
  • जापान के होक्कायडू प्रांत में इमरजेंसी घोषित।
  • मंगोलियाई राष्ट्रपति खलतमाजिन बट्टूगला और उनका स्टाफ चीन से वापसी के बाद निगरानी में।
  • दुनिया के सबसे बड़े ऑटो शो में शामिल जेनेवा कार शो रद्द।
  • चीन ने ऑनलाइन वायरस गेम को ऐप स्टोर से हटाया।
  • पहली बार सिंगापुर में पालतू कुत्ते में कोरोना के लक्षण मिले हैं।
  • वेटिकन ने कहा, खांसी जुकाम की शिकायत के बाद पोप फ्रांसिस की सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed