फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus effect, Coronavirus is fatal for smokers

धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए घातक है कोरोनावायरस, जानिए वजह

Mon, 27 Jul 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Jul 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect, Coronavirus is fatal for smokers
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना महामारी में धूम्रपान या वेपिंग करना वायरस को और अधिक घातक और जानलेवा बना सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलीक्यूलर मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के जो मरीज धूम्रपान या वेपिंग करते हैं उन्हें मस्तिष्क संबंधी तकलीफ होने का खतरा अधिक है।

विज्ञापन


टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज सेंटर की शोधकर्ता लुका क्युलो का कहना है कि तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करने वालों को वायरल, बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा अधिक होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार तंबाकू उत्पादों से रक्त धमनी और मस्तिष्क संबंधी तकलीफ बढ़ती है। कोरोना मरीजों में अब इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


खून जमने वाले कारक बढ़ जाते हैं
वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में रक्त के जमने के लगभग तेरह कारक होते हैं। हाइपोक्सिया यानि उत्तकों तक ऑक्सीजन की कमी के कारण ये बढ़ सकते हैं। धूम्रपान करने वालों में खून जमाने वाले कारक अधिक होने से खून का थक्का जम सकता है। जिससे रक्त वाहिकाओं और मस्तिष्क संबंधी तकलीफें बढ़ सकती है। झटका या स्ट्रोक भी आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed