फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus : Death rate in Italy is 12.3 percent, more than 12 lakh infected in world, 68 thousand deaths worldwide

इटली में मृत्यु दर 12.3 फीसदी, विश्व में 12.5 लाख से ज्यादा संक्रमित, दुनियाभर में 68 हजार से ज्यादा मौतें

Mon, 06 Apr 2020 06:47 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 06 Apr 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Death rate in Italy is 12.3 percent, more than 12 lakh infected in world, 68 thousand deaths worldwide
coronavirus - फोटो : PTI

दुनिया के ज्यादातर देश इस वक्त चीन से फैली कोरोना महामारी की चपेट में हैं। 12.5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 68,154 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। ढाई लाख से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है, लेकिन यहां मृत्युदर दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम है।

विज्ञापन


भारत में हर 100 कोरोना मरीजों में 2.75 लोगों की मौत हो रही है। भारत के मुकाबले अमेरिका में 100 कोरोना मरीजों पर 2.6 लोगों की मौत हो रही है। अमेरिका के बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यूरोपीय देश इटली में मृत्युदर विश्व में सबसे ज्यादा है। यहां 12.3  फीसदी कोरोना रोगियों की मौत हो रही है।
विज्ञापन


फ्रांस, नीदरलैंड और स्पेन जैसे दूसरे अन्य यूरोपीय देशों में भी मृत्युदर अधिक है। फ्रांस में 100 करोनो संक्रमितों में 10, नीदरलैंड में 9.4 और स्पेन में 9.4 लोगों की मौत हो रही है। यूरोपीय संघ से अलग हो चुके ब्रिटेन में 100 मरीजों में 9.3 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, बेल्जियम में 6.8 और   ईरान में 6.2 प्रतिशत की दर से कोरोना मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। चीन में 100 संक्रमितों में 4 की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन में 24 घंटे में 809 की मौत हो गई।  पाकिस्तान में आंकड़ा 2880 पर पहुंच गया। थाईलैंड में 102 नए मामले और तीन की मौत हो गई। वहीं, ब्रिटेन में कोरोना से संक्रमित पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई। देश में यह अब तक के सबसे कम उम्र की मौत है। यहां शनिवार को 708 लोगों की मौत हो गई। 

अमेरिका के लिए दुखद और कठोरतम रहा हफ्ता

कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा और भयावह रहा। यहां पर अब तक 3.28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9300 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस दौरान अच्छी खबर ये है कि 16,700 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। न्यूयॉर्क, लुइसियाना और मिशिगन समेत कई गवर्नरों ने लोगों से आह्वान किया है कि वे घरों पर ही रहें। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है। अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा लोग भर्ती हैं। चर्च से अनुरोध किया गया है कि वे लोगों को जमा न करने को कहें।

पुरुषों को खतरा ज्यादा
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को कोरोना का ज्यादा खतरा है। इटली में कुल मौतों में 71 प्रतिशत पुरुष और 29 प्रतिशत महिलाएं हैं। स्पेन में 65 प्रतिशत पुरुषों और 35 प्रतिशत महिलाओं की मौत हुई।

तुर्की में एक दिन में 76 की मौत, 3013 नए केस

तुर्की में बीते 24 घंटों में 3013 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 76 लोगों की मौत हो गई। कुल 23,934 हो गए, अब तक 501 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की ने शुक्रवार को देश के 30 बड़े शहरों में 15 दिनों के लिए आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। 

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
अमेरिका में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। वीकेंड पर लोग एकत्र होकर पार्टी मनाने से भी बाज नहीं आ रहे। अब तो यहां ‘कोरोना पार्टी’ भी शुरू हो गई। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने रॉक बैंड ‘पिंक फ्लॉयड’ की ओर से आयोजित कोरोना पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इसमें 30 लोग पहुंचे थे, जिनमें से कुछ लोगों ने फेसबुक पर लाइव किया था। लोग बोले, वो सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश का पालन नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed