फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus China Wuhan Chinese Army PLA, Japan case, 4000 new cases

कोरोना का कहर: चीन में मदद के लिए बुलाई गई सेना, मौत का आंकड़ा 500 के करीब पहुंचा, चार हजार नए मामले

Wed, 05 Feb 2020 05:09 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 05 Feb 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus China Wuhan Chinese Army PLA, Japan case, 4000 new cases
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : PTI

कोरोनावायरस की आपदा से जूझ रहे चीन ने सेना को बुला लिया है। राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने अपने आदेश में कहा है कि चीनी सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए को अब इस महामारी को रोकने की जिम्मेदारी लेनी होगी। सेना को यह समझना होगा कि हालात बहुत मुश्किल और चुनौती भरे हैं। उन्होंने कहा कि पीएलए को अपना मकसद ध्यान में रखना होगा और आदेशों का पालन करना होगा। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की लोगों की मदद करने के लेकर प्रशंसा के पुल भी बांधे।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

24 हजार से अधिक हैं चपेट में

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि 65 लोगों की और मौत हो जाने से कुल संख्या 490 पर पहुंच गई है। इस वायरस से पीड़ित करीब चार हजार नए मामले सामने आने के बाद इस बीमारी से पीड़ित लोगों की तादाद 24 हजार को पार कर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में दस मरीजों का पता चला

इसके अलावा जापान में योकोहाम समुद्र तट पर खड़े एक पर्यटक जहाज पर सवार 3700 लोगों में से दस लोगों में कोरोनावायरस पाया गया है। इन्हें मिला कर जापान में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 33 हो गई है। इसके अलावा विश्व के 27 देशों में करीब 230 मामले सामने आ चुके हैं। हांगकांग में एक जलयान के 1800 से अधिक मुसाफिरों को तट पर ही रोक कर रखा गया है।

एयरलाइन कैथे: कर्मचारी लें अवैतनिक अवकाश  

हांगकांग की प्रमुख विमानन कंपनी कैथे पैसेफिक ने अपने 27 हजार कामगारों से कहा है कि वे तीन सप्ताह के लिए बिना वेतन का अवकाश ले लें क्योंकि कोरोनावायरस के चलते यह कंपनी आर्थिक संकटों का सामना कर रही है। उधर अमेरिका की कई कंपनियों ने हांगकांग के लिए अपनी सेवाएं रोक दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed