फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CoronaVirus: china will help pakistan to beat corona infection

चीन बताएगा पाकिस्तान को कोरोना से बचाव का रास्ता, दोनों में बढ़ी नजदीकियां

Wed, 18 Mar 2020 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 18 Mar 2020 07:53 PM IST
सार

  • पाकिस्तानी राष्ट्रपति और चीनी प्रधानमंत्री ने एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधे
  • हर मोर्चे पर पाकिस्तान को पूरी मदद देगा चीन

विज्ञापन
CoronaVirus: china will help pakistan to beat corona infection
Chinese Premier Li Keqiang with Pakistani President Arif Alvi - फोटो : Xinhua

विस्तार

कोरोना के खतरे और इससे जूझ रही पूरी दुनिया की चिंताओं के बीच चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की मुलाकात दोनों देशों के लिए कई मायनों में अहम रही। कोरोना को लेकर एक दूसरे की मदद की बात तो हुई ही, इस दौरान पाकिस्तान की कई परियोजनाओं में चीनी मदद का मसला सबसे अहम रहा।

विज्ञापन


खासकर चीन-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरीडोर और औद्योगिक पार्कों के अलावा टिड्डियों की भीषण समस्या से निपटने में चीनी मदद और सहयोग का मुद्दा।

चीन के प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के संकट के दौरान पाकिस्तान के मजबूत सहयोग की चर्चा की और इस बात की तारीफ की जब पूरी दुनिया चीन से अलग-थलग हो रही है, ऐसे में पाकिस्तान ने लगातार उसका साथ दिया है।
विज्ञापन


दोनों देशों ने कोरोना से बचने के उपायों के मामले में भी एक दूसरे को सहयोग करने की बात की और चीन ने भरोसा दिलाया कि वह पाकिस्तान के साथ अपने अनुभवों के आधार पर इस खतरे से निपटने का रास्ता बताएगा और हर जरूरी सामान मुहैय्या कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने यह भी कहा कि इस संकट की घड़ी में भी वह लगातार अपने देश को इससे उबारने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकास के कामकाज को जारी रखने की कारगर कोशिश कर रहा है।


पाकिस्तानी राष्ट्रपति अल्वी ने चीन की जमकर तारीफ की और कहा कि इस भयानक संकट के दौर में भी जिस तरह चीन ने काफी हद तक कोरोना पर काबू पाया है और इसके एहतियाती उपाय किए हैं, वह काबिलेतारीफ है और पाकिस्तान इससे सीख लेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे संकट के वक्त में चीन के दौरे पर आने का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed