फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Coronavirus News in Hindi no new covid 19 death for first time, Intensify border control measures

Coronavirus in China: जनवरी के बाद पहली बार 24 घंटे में कोरोना से नहीं हुई किसी मरीज की मौत

Tue, 07 Apr 2020 12:09 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Apr 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
China Coronavirus News in Hindi no new covid 19 death for first time, Intensify border control measures
चीन में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल के आखिर में चीन में सामने आया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे लगभग पूरी दुनिया में फैल गया। दुनिया में कोविड-19 से वर्तमान में 13 लाख 02 हजार 421 लोग संक्रमित हैं। इसी बीच चीन से एक अच्छी खबर आई है। यहां मंगलवार को पहली बार ऐसा दिन रहा जब किसी मरीज की कोरोना संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन ने जनवरी से इस संबंध में आंकड़े प्रकाशित करने आरंभ किए थे। इसके बाद से पहली बार ऐसा हुआ है, जब इस घातक वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


हालांकि चीनी भूभाग में मार्च से संक्रमण के मामलों में कमी आई है लेकिन देश में विदेशों से आ रहे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विदेशों से करीब 1,000 संक्रमित लोग चीन में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने चेताया है कि चीन की राजधानी बीजिंग में बचाव और नियंत्रण कार्य को जल्द रोकने की कोई आशंका नहीं है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता मी फेंग ने सोमवार को मीडिया को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होकर आए लोगों की संख्या 1000 तक पहुंच गई है क्योंकि चीन विभिन्न देशों से अपने नागरिकों को वापस लाया है।
 

मी ने कहा कि चीन पर खासकर पड़ोसी देशों से आयातित मामलों से लगातार दबाव बढ़ रहा है। चीन में अब तक कोरोना वायरस के 81 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से लगभग 1300 का इलाज जारी है जबकि 77 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 3,331 लोगों की मौत हो गई है।

भारत की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 704 नए मामले आए हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 पर पहुंच गई है। जबकि 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 318 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed