फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus cases continue to increase in Latin American countries

कोरोना वायरस: लैटिन अमेरिकी देशों में संक्रमण का सबसे बुरा असर

Sat, 29 Aug 2020 06:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Aug 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases continue to increase in Latin American countries
Coronavirus in World - फोटो : PTI

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 2.47 करोड़ के पार हो गई जबकि अब तक कुल 8.38 लाख से ज्यादा लोग जान गवा चुके हैं। लैटिन अमेरिकी देशों पर इसका सबसे बुरा असर पड़ा है।

विज्ञापन


अमेरिका में जहां संक्रमितों की संख्या 60.70 लाख पार कर गई है। वहीं ब्राजील में यह संख्या 37.72 लाख पार हो गई है। राज्य में बीते 24 घंटे में 44,235 नए मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 984 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



इसके साथ ही देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 1.18 लाख को पार कर गया है। देश में 3 हफ्ते पहले मामले कम होने के बाद कई पाबंदियों में राहत दी थी। हालांकि इसके बाद में मामलों में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पेरू, कोलंबिया और मेक्सिको में भी लगातार संक्रमण और उससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेक्सिको में मरने वाले 62,000 पार हो गए हैं जबकि पैरू में यह संख्या 28,000 को पार कर गई है।
 

2.47 करोड़ के पार हुई विश्व में कुल संक्रमितों की संख्या 8.38 लाख से ज्यादा मौतें

ब्रिटेन : जून के बाद सबसे ज्यादा मामले
ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 1,522 मामले सामने आए। यह 12 जून के बाद देश में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोगों की जान गई। यहां अब तक 41 हजार से ज्यादा की जान गई है सरकार ने चेक गणराज्य जामैका और स्वीटजरलैंड को ग्रीन कंट्री की सूची से हटा लिया है।


पोलैंड : 46 देशों की उड़ानें प्रतिबंधित...

पोलैंड सरकार ने 2 सितंबर से 46 देशों से आने वाली फ्लाइट्स को बैन करने का फैसला लिया है। इसके नियमों का मसौदा तैयार कर लिया गया है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री एडम नीड नीडजिलेस्की ने कहा है कि यात्रा पर पाबंदियों में कुछ राहत देने पर भी विचार किया जा रहा है। देश में अब तक 64,689 संकेत मिले हैं और 2,010 मौतें हुई हैं।



चीन में मिले कोरोना के 9 नए मामले....
चीन में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि यह सभी मामले नागरिकों से संबंधित हैं।

न्यूजीलैंड में 12 नए संक्रमित, इनमें सात एयर इंडिया की उड़ान से पहुंचे
एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे सात यात्रियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। न्यूजीलैंड जन स्वास्थ्य निदेशक कैरोलिन ने शुक्रवार को बताया कि देश में 12 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें स्थानीय लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed