फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : scientists trying for vaccine, asthma medicine can also be effective, trial will be done soon

कोरोना: दवा की खोज युद्ध स्तर पर, अस्थमा की दवाई भी हो सकती है कारगर, जल्द होगा ट्रायल

Fri, 01 May 2020 05:08 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 May 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : scientists trying for vaccine, asthma medicine can also be effective, trial will be done soon
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कुछ वैज्ञानिक पहले से मौजूद मलेरिया, कैंसर, टीबी, एचआईवी एड्स जैसी बीमारियों की दवा से ही संक्रमण के इलाज की कोशिश में लगे हैं। अमेरिका के येल यूनिवर्सिटी में अस्थमा की दवा ‘इबुडीलास्ट’ का क्लीनिकल ट्रायल शुरू होने वाला है। जापान और दक्षिण कोरिया में इस दवा से अस्थमा के इलाज की अनुमति है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के न्यू हेवन अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि दवा से फेफड़ों में सूजन कम हो सकती है। गंभीर मरीजों में होने वाले अन्य नुकसानों में भी कमी आएगी। येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रो. जियोफ च्युप का कहना है कि जानवरों पर बेहतर परिणाम हुए हैं। उम्मीद है कि गंभीर मरीजों के लिए ये दवा अधिक फायदेमंद होगी। सामान्य मरीज वेंटिलेटर पर जाने से बचेंगे तो कुछ जल्दी ठीक होंगे। शोधकर्ताओं ने अमेरिकी संस्था फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ट्रायल की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन

कैंसर की दवाओं पर विश्वास ज्यादा

वायरस का इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। कैंसर में भी ऐसा ही होता है। इसी कारण कैंसर की दवाओं से इलाज की कोशिश हो रही है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर वायरस को मात दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस को फेफड़ों में जाने से रोकेगी
यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा में अध्ययन से पता चला है कि कैंसर की दवा बेमसेंटीनिब की गोली प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ वायरस फैलने के लिए जिम्मेदार एएक्सएल रिसेप्टर को निष्क्रिय करेगी। स्कॉटलैंड ने पांच और दवाएं छांटी हैं।


नेजल स्प्रे से एंटीवायरल दवा पर शोध
स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि एंटीवायरल दवा न्यूमिफिल को नेजल स्प्रे के जरिये लेने से वायरस को फेफड़ों और श्वास नलिका तक पहुंचने से रोका जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे वायरस का प्रसार मनुष्य के शरीर में रुक सकता है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड इस दवा को लेकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed