फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi: Mass cremations are not being held in New York cemetery, Bad conditions in Spain, France, Germany and Britain

कोरोना: न्यूयॉर्क के कब्रिस्तान में जगह नहीं, सामूहिक कब्रों में दफन की जा रही लाशें

Sat, 11 Apr 2020 06:08 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Apr 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi: Mass cremations are not being held in New York cemetery, Bad conditions in Spain, France, Germany and Britain
न्यूयॉर्क में कब्रिस्तान में जगह नहीं बचने पर सामूहिक अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

कोविड-19 से अमेरिका में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है जबकि न्यूयॉर्क में हालात काबू से बाहर हो रहे हैं। दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले देश में शुक्रवार तक 18,016 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क से डराने वाली तस्वीरें मिली हैं। यहां हर रोज 500 से ज्यादा मौतें आम हैं। हालात ये हैं कि कब्रिस्तान भर चुके हैं और शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क की ये तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। यहां हार्ट द्वीप पर लाशों का ढेर लग गया है। माना जा रहा है कि यहां लावारिस लाशों को दफनाया जा रहा है। इसके लिए बड़ी-बड़ी कब्रें खोदी जा रही हैं। पहले जहां न्यूयॉर्क की जेलों में बंद कैदी सप्ताह में सिर्फ एक दिन कब्रें खोदते थे वहीं अब यहां बाहर से ठेकेदार को बुलाकर हफ्ते में पांच दिन सामूहिक कब्रों की खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन


यहां सीढ़ियां लगाकर गहरी सामूहिक कब्रों में ताबूत उतारे जा रहे हैं। हालांकि, अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दरम्यान मौतों के आंकड़े में कुछ कमी देखी गई है लेकिन हालात अब काफी खराब हैं। दूसरी ओर विश्व में संक्रमितों की संख्या 16,77,298 हो गई है। जबकि 1,01,579 लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि अब तक 3,72,939 लोगों ने इस बीमारी को हराया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में किसी भी देश से ज्यादा संक्रमित
अमेरिका के न्यूयॉर्क में हालात बहुत खराब हैं। इस शहर में ही अकेले कोरोना संक्रमितों की संख्या किसी भी देश के संक्रमितों के आंकड़ों से अधिक है। न्यूयॉर्क में 170512 मरीज हैं जबकि स्पेन में 157053, इटली में 147577, फ्रांस में 124869 एवं जर्मनी में 119624 संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क में 7,500 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

यमन में पहला मामला

यमन में सरकार के नियंत्रण वाले दक्षिणी प्रांत हैड्राम में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आ गया है। कोविड-19 के लिए गठित शीर्ष राष्ट्रीय आपात समिति ने यह जानकारी दी। कई सहायता समूह पहले ही चेता चुके हैं कि युद्धग्रस्त यमन की लचर स्वास्थ्य प्रणाली के कारण वायरस का यहां पहुंचना घातक साबित हो सकता है।

स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में बुरे हालात

अमेरिका के बाद स्पेन कोविड-19 से प्रभावित होने वाले सबसे प्रभावित देशों में से एक है। यहां अब तक 1,57,053 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 16,000 के करीब लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी बुरी तरह इसकी चपेट में हैं।

फ्रांस में अब तक 1,24,869 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 13,000 से अधिक की मौत हो चुकी है जबकि जमनी में 1,19,624 लोग इसका शिकार हैं और 2,600 से अधिक की जान जा चुकी है। ब्रिटेन में हालत लगातार खराब हो रही है। यहां 73,758 लोग संक्रमण के शिकार हैं जबकि 8,958 मौतें हुई हैं।

इटली : 3 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

इटली में मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1,47,577 है, जो फिलहाल अमेरिका से कम है। इस बीच राहत की बात यह है कि देश में कई दिनों से मौत पर ब्रेक लगा है, इसके बावजूद सरकार लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर, आराम की सलाह

कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लंदन के अस्पताल में आईसीयू से बाहर सामान्य वार्ड में लाया जा चुका है। हालांकि वह अभी भी यहां के चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं। उनके पिता स्टेनली जॉनसन ने कहा है कि उनके बेटे को आराम करने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। बोरिस की गर्भवती मंगेतर ने भी राहत जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed