फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : German Chancellor Angela Merkel claims first phase of epidemic ends in Germany

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का दावा, देश में महामारी का पहला चरण खत्म

Sat, 09 May 2020 07:09 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, बर्लिन।
वर्ल्ड डेस्क, बर्लिन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 09 May 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : German Chancellor Angela Merkel claims first phase of epidemic ends in Germany
बर्लिन में मीडिया को संबोधित करतीं जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला चरण जर्मनी में खत्म हो गया है। यह दावा जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने किया है। उनका कहना है कि लॉकडाउन लागू होने बाद अब बीते कुछ दिनों से स्थिति में सुधार आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जर्मनी में मार्च में लॉकडाउन लागू किया गया था और पिछले कुछ दिनों से इसके संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। फिलहाल, इसके एक व्यक्ति से औसतन एक व्यक्ति में ही फैलने की संभावना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तय किए गए उपायों के मद्देनजर दो परिवारों के लोगों को मिलने की इजाजत होगी। इसके अलावा और भी ज्यादा दुकानें खुल सकेंगी, बशर्ते सभी सावधानियों का पूरी तरह से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान डेढ़ मीटर के फासले, मुंह और नाक को ढंककर रखने के दिशा-निर्देश यथावत जारी रहेंगे। बता दें कि जर्मनी में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 68 हजार 162 मामले सामने आए हैं और 7275 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed