फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : Four out of five laborers affected by lockdown in the world, no bread or food for two times

दुनिया में पांच में से चार मजदूर लॉकडाउन से प्रभावित, दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं

Sat, 09 May 2020 05:37 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, दुबई।
वर्ल्ड डेस्क, दुबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 09 May 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Four out of five laborers affected by lockdown in the world, no bread or food for two times
प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच सबसे कठिन जीवन उनका है जिनके पास दो वक्त की रोटी जुटाने का कोई सहारा नहीं है। दुनिया में हर पांच में चार मजदूर प्रभावित हैं। ऐसे परिवारों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है जो पहले से ज्यादा अब भुखमरी की कगार पर हैं। लॉकडाउन के चलते कुछ काम करने की स्थिति नहीं हैं जिससे उनका जीवन और तंगहाल होता जा रहा है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) के अनुसार, दुनियाभर के कामगारों में पांच में से चार मजदूर लॉकडाउन में काम बंद होने के चलते प्रभावित हंै। ऐसे लोगों का कुल आंकड़ा करीब 330 करोड़ है। वहीं 106 करोड़ कामगारों को इस बात का खतरा है कि उनका रोजी रोटी का साधन पूरी तरह तबाह हो जाएगा। अर्जेंटीना में हालात पहले से ही खराब हैं। 4 करोड़ 40 लाख की आबादी में एक तिहाई लोग गरीबी में जी रहे हैं। महामारी से पहले 80 लाख लोग खाने की मदद मांग रहे थे, अब इसमें 30 लाख लोग और जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


मिस्र में 100 रुपये में कर रहे गुजारा
मिस्र में भी हालात खराब हो चुके हैं। देश की आधिकारिक स्टेटिस्टिक्स एजेंसी के अनुसार राजधानी काहिरा में 2 करोड़ लोग प्रभावित हैं क्योंकि उनका रोजगार बंद हो चुका है और नौकरियां जा चुकी हैं और लोग वापस अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। महामारी में कोई किसी से काम कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र में करीब रोजाना करीब 100 रुपये में गुजारा करने को मजबूर हैं। छह फीसदी लोग अत्यंत गरीबी में जी रहे हैं। सरकार ने राहत के लिए हर महीने 2200 रुपये आर्थिक मदद देने की बात भी कही है जिससे अत्यंत गरीब लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed