{"_id":"60bdb0528ebc3e1f59430e06","slug":"coronavirus-blinken-calls-on-china-to-cooperate-in-getting-to-bottom-of-covid19-origins","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: महामारी का खात्मा करने के लिए उत्पत्ति की वजह जानना जरूरी, जांच दल को अनुमति नहीं दे रहा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: महामारी का खात्मा करने के लिए उत्पत्ति की वजह जानना जरूरी, जांच दल को अनुमति नहीं दे रहा चीन
Mon, 07 Jun 2021 11:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:06 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खात्मा करना है और अगर भविष्य में इस तरह की महामारी से बचना है तो इसकी तह तक जाना होगा।
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकेन
- फोटो : https://twitter.com/ABlinken
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन से निकल कर दुनिया भर में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस की उत्पति का पता लगाने में जुटा अमेरिका अब ड्रैगन के खिलाफ किसी भी हालत में नरमी बरतने के मूड में नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खात्मा करना है और अगर भविष्य में इस तरह की महामारी से बचना है तो इसकी तह तक जाना होगा। उन्होंने कहा कि चीन अब तक उस तरह से जांच नहीं करने दे रहा, जैसी जांच होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि महामारी (कोरोना) की तह तक जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि यही एक तरीका है, जिससे हम अगली महामारी से बच सकते हैं या इसे खत्म करने के लिए बेहतर प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने कहा, 'वायरस को लेकर चीन वैसी पारदर्शिता नहीं बरत रहा और न ही उस तरह की जानकारी दे रहा है, जैसी इसकी जांच के लिए जरूरी है। ब्लिंकेन ने कहा कि बीजिंग अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को प्रवेश दे और उन्हें हर जरूरी जानकारी भी मुहैया कराए ताकि इस महामारी का दुनिया से खात्मा किया जा सके।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि अमेरिका और सभी देशों को कोरोना महामारी की वजह से हुए नुकसान के लिए चीन से मुआवजा मांगना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सबको एक आवाज में यह कहना चाहिए कि चीन को क्षतिपूर्ति करनी होगी।
बाइडन ने 90 दिनों के भीतर मांगी जांच रिपोर्ट
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी बीते महीने खुफिया एजेंसियों से कहा था कि वह कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच को लेकर प्रयास और तेज करें। बाइडन ने एजेंसियों को कहा है कि 90 दिन के भीतर वायरस की उत्पत्ति स्थल का पता करके रिपोर्ट दें।
कोरोना वायरस की उत्पति और जांच में बाधा डालने को लेकर चीन लगातार सभी देशों के निशाने पर बना हुआ है। बीते महीने वॉशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के हवाले से खबर छापी थी। इसमें दावा किया था कि कोरोना महामारी का पहला मामला दर्ज होने से एक महीना पहले ही चीन की वुहान लैब के कुछ शोधकर्ता बीमार पड़े थे। इनमें कोरोना जैसे लक्षण थे और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।