फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : 95 percent people died in Europe were above 60 years old : WHO

यूरोप में बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हुआ कोरोना, जान गंवाने वाले 95 फीसदी की उम्र 60 साल से ज्यादा 

Thu, 02 Apr 2020 07:13 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, जेनेवा
पीटीआई, जेनेवा Published by: अमित कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : 95 percent people died in Europe were above 60 years old : WHO
यूरोप में कहर बरपा रहा कोरोना - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का कहर यूरोपीय देशों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इटली, स्पेन समेत अधिकतर देशों में हजारों की संख्या में लोगों की जानें जा चुकी हैं। अन्य देशों की तरह यूरोप में भी यह वायरस बुजुर्गों के लिए ज्यादा जानलेवा साबित हुए है।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक यूरोप में जान गंवाने वाले 95 फीसदी से ज्यादा लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी। हालांकि डब्ल्यूएचओ के यूरोप प्रमुख डॉक्टर हांस क्लुगे ने यह भी चेताया है कि इस बीमारी में सिर्फ बढ़ती उम्र ही एकमात्र जोखिम नहीं है।   
विज्ञापन


युवा भी सुरक्षित नहीं 
डॉक्टर क्लुगे ने कहा कि ये धारणा तथ्यात्मक रूप से गलत है कि कोविड-19 केवल बुजुर्ग लोगों पर प्रभाव डालता है। युवा लोग भी इससे अपराजित नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य संस्था का कहना है कि 50 से कम आयु वर्ग के लोगों में मध्यम या गंभीर संक्रमण होता है। डॉक्टर क्लुगे ने कहा कि किशोरों और 20 वर्ष के आसपास की आयु वाले लोगों में भी गंभीर संक्रमण देखा गया। इनमें से कई को गहन चिकित्सा की जरूरत पड़ी जबकि दुर्भाग्य से कुछ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप में अब तक 30 हजार से ज्यादा मौत 
डब्ल्यूएचओ के यूरोप प्रमुख ने बताया कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यूरोप में अब तक 30,098 लोगों की मौत हुई, जिनमें से अधिकतर इटली, फ्रांस और स्पेन के थे। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि इन मौतों में से 95 प्रतिशत लोग 60 से अधिक आयु वर्ग के थे जबकि इनमें से आधे लोगों की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी।


अन्य बीमारियों ने बढ़ाई मुश्किलें 
उन्होंने कहा कि मरने वाले पांच में से चार लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों में से किसी एक से पहले ही पीड़ित थे। क्लुगे ने कहा कि अच्छी खबर है यह है कि ऐसी सूचनाएं हैं कि अस्पताल में भर्ती 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed