फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus 598 virus deaths reporetd in a day in britain restrictions are being imposed in america again

ब्रिटेन में एक दिन में 598 कोरोना संक्रमितों की मौत, अमेरिका में फिर लगाई जा रही हैं पाबंदियां

Wed, 18 Nov 2020 11:22 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 18 Nov 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
coronavirus 598 virus deaths reporetd in a day in britain restrictions are being imposed in america again
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूरी दुनिया में वायरस के कारण अब तक 13,43,379 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोविड से संक्रमित मरीजों की संख्या 5,59,43,189 पर पहुंच गई है। जबकि 3,89,63,254 मरीज संक्रमणमुक्त होकर घर वापस लौट चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के अनुसार हैं। वहीं अमेरिका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए एक बार फिर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


ब्रिटेन में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ा
ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार के लिए कोरोना महामारी दोहरी परेशानी लेकर आया है। यहां मंगलवार को मौत के आंकड़े में तेजी से इजाफा हुआ। ब्रिटेन में एक दिन में 598 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने पिछले हफ्ते देश के कुछ हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन लगाया था। इसके फिलहाल अच्छे नतीजे नहीं मिले हैं। 24 घंटे के दौरान संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े में इजाफा हुआ है। अबतक 52,745 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को 598 लोगों की मौत हुई। खास बात ये है कि 12 मई के बाद एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन



अमेरिका में फिर लगाई जा रही हैं पाबंदियां
रिपब्लिकन गवर्नरों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और स्कूलों को दोबारा खोलने की योजनाएं भी फिलहाल स्थगित की जा रही हैं। इसी बीच, कई लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के पीछे के विज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों को इस बात का भी डर है कि एक बार फिर पाबंदियां लगाए जाने से और नौकरियां जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोवा की गवर्नर किम रेनॉल्ड्स जो मास्क पहनने के खिलाफ थीं, उन्होंने भी मंगलवार से मुंह ढंकने के अपने नियम में बदलाव किया। हालांकि उन्होंने दावा किया, 'मास्क पहनने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा कम होने या ना होने, दोनों से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांत है।'

जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने अगले सप्ताह ‘थैंक्सगिविंग’ के मद्देनजर भी विशेष तैयारियां की हैं। वहीं डॉक्टरों ने लोगों से बड़े समारोह ना करने की अपील की है। ‘जॉन हॉपकिंस’ विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में सोमवार को सर्वाधिक 73,000 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती थे। वहीं सोमवार को कोविड-19 के 1,66,000 से अधिक नए मामले सामने आए थे।


अमेरिका में अभी तक 2,47,000 से अधिक लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है। यहां प्रतिदिन औसतन 1,145 लोगों की मौत हो रही है। आयोवा के अलावा, नॉर्थ डकोटा और यूटा ने भी अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं साउथ डकोटा ने स्कूलों को एक बार फिर बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed