फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Virus: if we defeat inequality, we will defeat the Covid-19 pandemic says WHO chief

Corona: डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बताया कोरोना को जड़ से खत्म करने का तरीका, कहा- ऐसा किया तो यह महामारी का अंतिम साल होगा

Sat, 01 Jan 2022 03:48 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 01 Jan 2022 03:48 PM IST
सार

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की योजनाएं भी इससे प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
Corona Virus: if we defeat inequality, we will defeat the Covid-19 pandemic  says WHO chief
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस - फोटो : ANI

विस्तार

कोविड-19 से लड़ाई का यह तीसरा साल है और पूरी दुनिया इस महामारी को हराने के लिए जूझ रही है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा है कि इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि हम असमानता को हरा दें। अगर ऐसा कर सके तो इस वैश्विक महामारी को हराया जा सकता है।

विज्ञापन


असमानता को हरा दें तो महामारी हार जाएगी
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि अगर हम असमानता को हरा दें तब यह महामारी भी हार जाएगी। घेबरेयेसस ने कहा कि कोई भी देश इस महामारी से अछूता नहीं है। हमारे पास कई ऐसे हथियार हैं जिससे हम इससे बचाव और इसका सामना कर सकते हैं। अगर हम असामनता को हरा दें तो मुझे विश्वास है कि हम इस बीमारी को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 महामारी के तीसरे साल में प्रवेश कर चुके हैं। मुझे विश्वास है कि अगर हम एक साथ रहें तो यह इस महामारी का अंतिम साल होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हर तरह का इलाज हुआ प्रभावित
टेड्रोस ने कहा कि कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की योजनाएं भी इससे प्रभावित हुई हैं। इससे हर तरह के रोगों का इलाज भी प्रभावित हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन लॉन्च की है। अगर इस वैक्सीन को पूरे विश्व में इस्तेमाल किया गया, तो इससे हर साल हजारों जिंदगियां बच जाएंगी। 

ट्रेडोस ने बताया कि भविष्य में इस तरह के संक्रमण और महामारी को रोकने के लिए हमने डब्ल्यूएचओ बायोहब सिस्टम शुरू किया है। एपिडेमिक और पैनडेमिक इंटेलिजेंस का हब बर्लिन में खोला गया है। उन्होंने कहा कि हमें एक साथ मिलकर कोविड-19 से लड़ना होगा। 70 फीसदी वैश्विक वैक्सीनेशन इस दिशा में अहम कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed