फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus: Corona may have a more deadly variant than Delta, may deceive vaccines

सावधान: आ सकता है कोरोना का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, टीकों को भी दे सकता है धोखा

Fri, 06 Aug 2021 06:25 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन।
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन। Published by: Amit Mandal Updated Fri, 06 Aug 2021 06:25 AM IST
सार

डॉ. फॉसी ने कहा कि अमेरिका में अभी वायरस जैसे फैल रहा है उसी तरह सर्दियों तक फैलता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है।

विज्ञापन
Corona virus: Corona may have a more deadly variant than Delta, may deceive vaccines
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत में पहली बार मिला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट नए रूप में तबाही मचा सकता है। अमेरिका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ और अमेरिकी सरकार के कोविड सलाहकार डॉ. एंथनी फॉसी ने कैपिटल हिल में सीनेट में समिति को बताया है कि डेल्टा वैरिएंट से भी घातक वैरिएंट आ सकता है।

विज्ञापन


डॉ. फॉसी ने कहा कि अमेरिका में अभी वायरस जैसे फैल रहा है उसी तरह सर्दियों तक फैलता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाला नया वैरिएंट सभी टीकों को भी धोखा दे सकता है। समय रहते सभी को टीका नहीं लगा तो हमें महामारी के एक और भयावह रूप को देखने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


वायरस के पास म्यूटेशन का पूरा मौका
डॉ. फॉसी ने कहा, अभी वायरस के फैलने की मुख्य वजह कम टीकाकरण है। कम टीका लगने का मतलब है कि वायरस के पास खुद में म्यूटेशन करने का पूरा मौका है। संभव है कि सर्दियों में वो एक घातक रूप के साथ दस्तक दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेल्टा प्लस वैरिएंट पर संदेह
वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का डेल्टा रूप दुनिया के अधिकतर देशों को चपेट में ले चुका है। वायरस अब अपना जीवन बचाने के लिए रूप जरूर बदलेगा। डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले भी कई देशों में सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में हाल ही में दो मरीज मिले हैं। ऐसे में संदेह है कि अब क्या दुनिया को खतरा डेल्टा प्लस वैरिएंट से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed