फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus cases surge in iran

ईरान: महामारी की चौथी लहर से दहशत में लोग, 10 दिन का लॉकडाउन 

Sat, 10 Apr 2021 09:08 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 09:08 PM IST
सार

बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने  शनिवार से 10 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया है। सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Corona virus cases surge in iran
ईरान में कोरोना का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण का फैलाव काफी तेजी से हो रहा है। ईरान में महामारी की चौथी लहर बेकाबू हो गई है। बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने  शनिवार से 10 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया है। सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


250 शहरों में रेड जोन का एलान
ईरान के कोरोना वायरस कार्यबल ने 'रेड जोन' घोषित किए गए शहरों की अधिकतर दुकानों को बंद किए जाने के साथ ही कार्यालयों में एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश दिए हैं। राजधानी तेहरान और देश के 250 अन्य शहरों एवं नगरों को 'रेड जोन' घोषित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इन स्थानों पर कोरोना वायरस संक्रमण की दर अधिक है। ऐसे में सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश का 85 फीसदी से अधिक हिस्सा संक्रमण के स्तर के अनुसार 'रेड या ऑरेंज' जोन में है।
विज्ञापन


एक दिन में 19 हजार से ज्यादा केस
अधिकारियों ने कहा कि पारसी नववर्ष नवरोज के चलते दो सप्ताह तक चले उत्सवों के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी गई और सरकारी स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन कर समारोह आयोजित किए गए, जिसके बाद कोरोना के मामले में भारी इजाफा हुआ।  उन्होंने कहा कि सभी पार्क, रेस्तरां, बेकरी, ब्यूटी पार्लर और मॉल भी लॉकडाउन के दायरे में आएंगे। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को देश में संक्रमण के 19,600 से अधिक नए मामले सामने आए, जबकि 193 मरीजों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed