{"_id":"5ee521bf8ebc3e42d4746f18","slug":"corona-virus-can-increase-diabetes-inside-healthy-humans-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ इंसान के अंदर डायबिटीज को बढ़ा सकता है कोरोना वायरस: शोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्वस्थ इंसान के अंदर डायबिटीज को बढ़ा सकता है कोरोना वायरस: शोध
Sun, 14 Jun 2020 12:28 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर एक शोध में हैरान करने वाली बात सामने आई है। दरअसल पहले किए गए शोध में बताया गया था कि कोरोना का संक्रमण एक डायबिटीज मरीज के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन अब एक नए शोध में बताया गया है कि कोरोना वायरस एक स्वस्थ्य इंसान के अंदर डायबिटीज को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के मुताबिक, नए कोरोना वायरस के साथ मानव संपर्क की छोटी अवधि को देखते हुए अभी उस सटीक तंत्र का पता नहीं चल पाया है, जिसके जरिये यह वायरस ग्लूकोज मेटाबोलिज्म को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
लंदन के किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर फ्रांसेस्को रूबिनो ने कहा, "मधुमेह सबसे पुरानी बीमारियों में से एक है और हम अब दो महामारियों के बीच अपरिहार्य टकराव के परिणामों को महसूस कर रहे हैं।" रुबिनो ने चेतावनी देते हुए कहा, "हमें नहीं पता कि इन रोगियों में मधुमेह की तीव्र अभिव्यक्ति क्लासिक टाइप 1, टाइप 2 का प्रतिनिधित्व करती है या संभवतः मधुमेह का एक नया रूप है।"
विज्ञापन
इस अध्ययन में उन कोविड मरीजों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें डायबिटीज की समस्या उभरी पाई जा रही है। दरअसल अब तक के शोध में कोरोना वायरस और डायबिटीज के बीच दो तरफा संबंध पाए गए हैं। आसान भाषा में समझें तो अब तक किए गए शोध में पहले केस में डायबिटीज का संबंध कोरोना के संक्रमण की गंभीरता और मौत के खतरे से पाया गया है। वहीं, दूसरे केस में कोराना के संक्रमण के कारण इस डायबिटीज का खतरा देखने को मिला है।
शोध के मुताबिक, 'कोरोना महामारी के कारण मरने वाले 20 से 30 फीसदी मरीज डायबिटीज से पीडि़त थे। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि कोविड-19 किस तरह इन मरीजों पर असर डालता है।' वहीं, इससे पहले किए गए अध्ययनों से पता चला है कि इस महामारी के कारण नर्वस सिस्टम संबंधी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।