{"_id":"6140fae4f00fd47df00cbf77","slug":"corona-vaccines-for-12-to-15-year-olds-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ेंगे कोरोना से: ब्रिटेन में अगले हफ्ते शुरू हो सकता है 12 से 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण, फाइजर के टीके को दी गई मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लड़ेंगे कोरोना से: ब्रिटेन में अगले हफ्ते शुरू हो सकता है 12 से 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण, फाइजर के टीके को दी गई मंजूरी
Wed, 15 Sep 2021 01:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:12 AM IST
सार
ब्रिटेन में अभी सोलह वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को टीका लग रहा है। बच्चों को स्कूल में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
ब्रिटेन में अगले सप्ताह से 12 से 15 वर्ष के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए फाइजर टीके की पहली खुराक लगनी शुरू हो सकती है। चीफ मेडिकल अफसर से बच्चों को टीका लगाने की अनुमति के बाद ब्रिटेन सरकार ने ये फैसला किया है।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने सोमवार को बताया कि मंत्रियों ने ब्रिटेन के चार सीएमओ और नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) की सलाह को मान लिया है। इसके बाद बच्चों को स्कूल में टीका लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
एनएचएस का कहना है कि बच्चों को कोरोना का टीका पोलियो, डिप्थीरिया, एचपीवी समेत अन्य टीकाकरण अभियान के लिए तैयार किए गए मॉडल के आधार पर होगा।