{"_id":"5f530898d11da301ea7a9212","slug":"corona-vaccine-distribution-not-expected-until-mid-2021-says-world-chief-organisation-chief-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2021 के मध्य तक कोरोना वैक्सीन के वितरण की उम्मीद नहीं - डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
साल 2021 के मध्य तक कोरोना वैक्सीन के वितरण की उम्मीद नहीं - डब्ल्यूएचओ
Sat, 05 Sep 2020 09:10 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन पर डब्ल्यूएचओ का नया बयान
- फोटो : Social media
साल 2021 के मध्य तक बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन के वैश्विक वितरण की उम्मीद नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने इस बात की जानकारी दी है। स्वामीनाथन ने बताया कि वास्तविक रुप से बोला जाए तो, 2021 के मध्य तक ही देशों में वैक्सीन की डोज की उपलब्धता आसानी से देखी जा सकती है।
विज्ञापन
स्वामीनाथन ने यह भी कहा कि ये समय सीमा तय नहीं है, यह 2021 की दूसरी तिमाही या तीसरी तिमाही भी हो सकती है। हर देश में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने में इतना समय आराम से लग जाएगा ताकि वो देश अपनी जनता को वैक्सीन के माध्यम से इम्यून कर सके।
विज्ञापन
स्वामीनाथन ने कहा कि ये समयसीमा इस तथ्य पर आधारित है कि कोरोना की कई वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अभी भी जारी है और इस साल के अंत तक भी इनके पूरे होने की उम्मीद नहीं है। स्वामीनाथन ने कहा कि हम कुछ उम्मीदवारों से परिणाम की आशा करते हैं, जो अपनी वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कर रही हैं।
विज्ञापन
ये कंपनियां इस साल के अंत या नए साल की शुरुआत तक अपने तीसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लेंगी, जिसके बाद वैश्विक स्तर और लाखों की संख्या में वैक्सीन का उत्पादन किया जाएगा। स्वामीनाथन ने कहा कि दुनिया को करोड़ों की संख्या में वैक्सीन की जरुरत है और उसे बनाने में काफी समय लग सकता है।
स्वामीनाथन ने कहा कि ऐसे समय में हमें आशावादी और यथार्थवादी होने की जरुरत है।