फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Vaccination: WHO Advice, Can Keep Six-Week Interval for dose, If The Supply Is Short

कोरोना टीकाकरण: डब्ल्यूएचओ की सलाह, आपूर्ति कम हो तो रख सकते हैं खुराक में छह सप्ताह का अंतराल

Fri, 08 Jan 2021 11:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, एजेंसी
पीटीआई, एजेंसी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination: WHO Advice,  Can Keep Six-Week Interval for dose, If The Supply Is Short
कोविड-19 की वैक्सीन - फोटो : pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि यदि आपूर्ति कम हो तो फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके की दो खुराकों के बीच छह सप्ताह का अंतराल रखा जा सकता है। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के टीकाकरण संबंधी रणनीतिक सलाहकार समूह ने टीके की पूर्ण समीक्षा के बाद शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना परामर्श जारी किया। इसने कहा कि टीकों की खुराकों के बीच 21 से 28 दिन तक का अंतराल हो सकता है।

विज्ञापन


बता दें, दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप करीब एक साल से जारी है। वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद कई वैक्सीन तैयार हुईं है। अमेरिका, ब्रिटेन और रूस समेत कई देशों में लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है, जबकि भारत में जल्द ही टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। जिन देशों ने वैक्सीन बनाई है, उनमें चीन भी शामिल है। 
विज्ञापन


भारत ने एक साथ दो वैक्सीन को मंजूरी दी है। इनमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड व भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। फिलहाल देश में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास जारी है। माना जा रहा है मकर संक्रांति यानी 13-14 जनवरी से देश में टीकाकरण शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह भी कहा कि कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के साथ ही टीके की आपूर्ति में बाधा संबंधी असाधारण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और कई देश शुरुआती कवरेज को बढ़ाने के लिए दूसरी खुराक देने में विलंब करने पर विचार कर रहे हैं। 

ऐसे में ‘महामारी संबंधी असाधारण परिस्थितियों’ के मद्देनजर ‘व्यावहारिक रुख’ अपनाने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल उपलब्ध चिकित्सकीय परीक्षण डेटा के आधार पर दो खुराकों के बीच अंतराल को 42 दिन (छह सप्ताह) तक बढ़ाया जा सकता है।


ब्रिटेन रखेगा 12 सप्ताह का अंतर
विश्व स्वास्थ्य निकाय की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने कहा कि महामारी से बुरी तरह प्रभावित ब्रिटेन ने दूसरी खुराक में 12 सप्ताह तक का विलंब करने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed