फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona vaccination, More than 30 lakh people vaccinated every day in America

कोरोना वायरस : अमेरिका में अब रोज 30 लाख से ज्यादा लोगों को टीका

Mon, 05 Apr 2021 07:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Apr 2021 07:07 AM IST
सार

  • पिछले 24 घंटे में दुनिया में 5 लाख 39 हजार 695 संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 8,379 लोगों की मौत भी हुई।
  • इटली में भी शनिवार से तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा हुई है।

विज्ञापन
Corona vaccination, More than 30 lakh people vaccinated every day in America
corona vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में लगभग एक तिहाई आबादी को अब तक कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। व्हाइट हाउस के कोविड डाटा निदेशक साइरस शेहपर के मुताबिक, देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग पहला डोज लगवा चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमेरिका में 40 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एक हफ्ते से हर रोज यहां औसतन 30 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में 5 लाख 39 हजार 695 संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 8,379 लोगों की मौत भी हुई। अमेरिका में 66,154, तुर्की में 44,756 और ब्राजील में 41,218 मामले सामने आए। दुनिया में अब तक 13.13 करोड़ लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.57 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 28.58 लाख मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


इटली में तीन दिन का लॉकडाउन...कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली में भी शनिवार से तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा हुई है। सरकार ने कहा है कि इटली के सभी क्षेत्र रेड जोन में है क्योंकि यहां रोजाना औसतन 20 हजार से अधिक कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में पांच हजार नए मरीज...पाकिस्तान में भी कोरोना की तीसरी लहर तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में यहां 5020 नए मरीज मिलेे जबकि 81 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान केनेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर केअनुसार रविवार को देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 60,072 हो गई है जबकि मौतों का आंकड़ा 14,778 हो गया है।

फ्रांस में तीसरा राष्ट्रीय लॉकडाउन, स्कूल व गैर जरूरी दुकानें बंद
पेरिस। कोरोना वायरस के कहर के चलते रविवार को फ्रांस में तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर के लॉकडाउन की घोषणा हो गई। मरीजों की संख्या बढ़ने और अस्पतालों में बेड के संकट को देख सरकार ने ये फैसला लिया।

राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि कोरोना महामारी बेकाबू हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखकर अगले चार सप्ताह के लिए सभी स्कूल और गैर जरूरी दुकानों के अगले चार सप्ताह तक के लिए बंद किया जाता है। इसके साथ ही शाम सात बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू भी रहेगा।

उन्होंने बताया कि करीब पांच माह बाद देश में एक साथ आईसीयू वाले कोरोना मरीजों की संख्या में 145 की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए अभी अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की जा रही है जिससे हर व्यक्ति को इलाज मिल सके।

विश्वभर में पिछले 24 घंटे में 5.39 लाख नए केस

ब्रिटेन में टीका लगने के बाद 7 की मौत
ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई । इस घटना के बाद एक बार फिर एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगने के बाद ब्लड क्लॉटिंग पर बहस शुरू हो गई है। अब तक कुल एक करोड़ 80 लाख लोगों को इस कंपनी की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 30 लोगों को क्लॉटिंग की समस्या हुई है।

विश्व में कोरोना का कहर

देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका 3,13,85,250 2,38,94,933 5,68,524
ब्राजील 1,29,53,597 1,13,05,746 3,30,297
फ्रांस 47,41,759 2,97,734 96,433
रूस 45,80,894 42,04,081 1,00,374
ब्रिटेन 43,57,091 38,88,455 1,26,826
इटली 36,50,247 29,74,688 1,10,704

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed