{"_id":"613343638ebc3eafb75620de","slug":"corona-turkey-has-set-new-rules-including-negative-rtpcr-for-passengers-coming-from-india-know-what-is-mandatory","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों के लिए अच्छी खबर : तुर्की ने दोनों टीके लगवाने वालों को क्वारंटीन नियम से छूट तो फिलीपींस ने हटाया यात्रा प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीयों के लिए अच्छी खबर : तुर्की ने दोनों टीके लगवाने वालों को क्वारंटीन नियम से छूट तो फिलीपींस ने हटाया यात्रा प्रतिबंध
Sat, 04 Sep 2021 11:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एजेंसी, नई दिल्ली/मनीला
एजेंसी, नई दिल्ली/मनीला
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:13 PM IST
सार
तुर्की का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है जबकि फिलीपींस का आदेश छह सितंबर से अमल में आएगा।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्की और फिलीपींस जाने के इच्छुक भारतीयों के लिए राहतभरी खबर है। तुर्की ने कोरोना के दोनों टीके लगवा चुके भारतीयों को 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन नियम से छूट का एलान किया जबकि फिलीपींस ने अपने यहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद भारत समेत 10 देशों के यात्रियों पर लगे यात्रा प्रतिबंध को हटा लिया है। तुर्की का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है जबकि फिलीपींस का आदेश छह सितंबर से अमल में आएगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित तुर्की दूतावास ने शनिवार को भारत से जाने वाले यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी की। इसके अनुसार, कोरोना के दोनों टीके लगवा चुके 12 साल या इससे अधिक उम्र के यात्रियों को यात्रा प्रतिबंधों में राहत दी गई है। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन या तुर्की द्वारा मंजूर टीके को शामिल किया गया है। तुर्की सरकार ने फाइजर बायोटेक, स्पूतनिक वी और सिनोवैक्स टीकों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
नए नियमों के अनुसार, तुर्की पहुंचने पर सभी भारतीयों या पिछले 14 दिनों तक भारत में रहने वालों के लिए आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी होनी चाहिए। जो यात्री निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखा सकेंगे, उन्हें घर या उनकी इच्छानुसार पते पर क्वारंटीन रहना होगा। क्वारंटीन रहने वालों को 10वें दिन आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर क्वारंटीन खत्म कर दिया जाएगा। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार, इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 12 साल से कम उम्र के बच्चों को आरटीपीसीआर जांच और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से छूट होगी। साथ ही ट्रांजिट यात्रियों के लिए इनमें से कोई भी नियम लागू नहीं होंगे। 4 सितंबर तक तुर्की सरकार 18 साल से ऊपर की अपनी 79 फीसदी जनसंख्या को पहला जबकि 62 फीसदी लोगों को दोनों टीके लगा चुकी है।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद फिलीपींस ने दी ढील
अपने यहां बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बावजूद फिलीपींस ने भारत और नौ अन्य देशों के यात्रियों के लिए यात्रा प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया। यह जानकारी राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के प्रवक्ता हैरी रोके ने दी। राष्ट्रपति ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, थाईलैंड, मलयेशिया और इंडोनेशिया पर लगे मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों को हटाने के लिए अंतर एजेंसी कोरोना टास्क फोर्स की सिफारिश को मंजूरी दी। रोके ने कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को उचित प्रवेश, जांच और क्वारंटीन प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। फिलीपींस में शुक्रवार को कोरोना के 20,310 मामले सामने आए जोकि देश में दूसरी बार सर्वाधिक हैं।