{"_id":"5f1bea4d50196f590227fa36","slug":"corona-pandemic-in-world-according-to-research-coronavirus-infection-can-also-spread-through-the-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हैरान करने वाला रिसर्च... कान से भी फैल सकता है संक्रमण, बुखार से पहले चक्कर आना भी लक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus: हैरान करने वाला रिसर्च... कान से भी फैल सकता है संक्रमण, बुखार से पहले चक्कर आना भी लक्षण
Sat, 25 Jul 2020 01:47 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक नई और हैरान करने वाली रिसर्च सामने आई है। इस रिसर्च में बताया गया है कि कोरोना वायरस कान को भी संक्रमित कर सकता है और उसके पीछे उपस्थित हड्डी को भी। अब तक यह जग जाहिर है कि कोरोनावायरस नाक, गले और फेफड़ों को ही बुरी तरह संक्रमित करता है।
विज्ञापन
मेडिकल जर्नल JAMA Otolaryngology - Head & Neck Surgery में छपी इस स्टडी में तीन ऐसे मरीजों का जिक्र किया गया है, जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी। इन तीन में से एक 60 साल का पुरुष और दूसरी 80 साल की महिला थी। इन दोनों मरीजों के कान के पीछे हड्डी में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ने कहा है कि इस रिसर्च के बाद कोरोना वायरस के लक्षण वाले लोगों के कान भी चेक किए जाएं।
विज्ञापन
80 साल की जो महिला मरीज थी, उसके केवल दाहिने कान के बीच में वायरस पाया गया था, जबकि 60 साल वाले शख्स के बाएं और दाएं मास्टॉयड में उसके बाएं और दाएं मध्य कान में वायरस था।
विज्ञापन
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कान में कोरोना वायरस के संक्रमण की बात सामने आई है। हालांकि कुछ लोगों में यह पाया गया कि संक्रमण के बाद उनके सुनने की क्षमता खराब हो गई। शोधकर्ताओं की टीम ने सिफारिश की है कि अब लोगों के कान में भी कोरोना वायरस की जांच की जाए।
बुखार से पहले चक्कर आना भी लक्षण
बुखार से पहले चक्कर आना अभी कोरोना का एक लक्षण हो सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ इमरजेंसी फिजिशियंस ओपन जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक 78 साल के इंसान को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उसे चक्कर आने की शिकायत थी और चल फिर नहीं पा रहा था। लेकिन उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। उसके नाक से नमूने का सैंपल लिया गया तो कोरोना की पुष्टि हुई। शोधकर्ताओं का कहना है कि इंसान में कोरोना के आम लक्षण बुखार से कुछ समय पहले चक्कर आना भी है।