फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Pandemic : Death toll crosses 8.50 lakhs All around in world and 41 infected dead in 24 hours in Victoria, Australia

कोरोना का कहर: संक्रमितों की संख्या पहुंची 2.56 करोड़, मृतकों का आंकड़ा 8.50 लाख पार

Wed, 02 Sep 2020 07:13 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 02 Sep 2020 07:13 AM IST
सार

  • जहां से पूरी दुनिया में फैला कोरोना, वहां सात महीने बाद खुले स्कूल
  • महीनों बाद इंग्लैंड में दोबारा खुले स्कूल, कॉलेज

विज्ञापन
Corona Pandemic : Death toll crosses 8.50 lakhs All around in world and 41 infected dead in 24 hours in Victoria, Australia
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में है। इसके संक्रमण का पहला मामला चीन के वुहान से आया था। हाल ही में वुहान में नए सत्र के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। हालांकि, स्कूलों में बच्चों को फेस मास्क पहनने और सार्वजनिक परिवहन से यात्रा न करने की सलाह दी गई है। लगभग 75 फीसदी छात्र पहले ही स्कूल पहुंच चुके हैं और अन्य शेष ने मंगलवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा स्कूल प्रशासन ने योजना भी बना रखी है कि यदि स्कूलों में स्थिति अचानक बिगड़ती है तो ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया जा सके। इसके साथ ही मंगलवार को संक्रमण के 10 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


चीन में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 85,058 है और मरने वालों का आंकड़ा 4,634 है। बता दें कि दुनिया भर में कुल संक्रमितों की संख्या 2.56 करोड़ को पार कर रही है। कोरोना संक्रमण में फिलहाल अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन


महीनों बाद इंग्लैंड में खुले स्कूल, कॉलेज
लंदन। इंग्लैंड में लॉकडाउन के कारण मार्च से बंद पड़े स्कूल और कॉलेज आखिरकार मंगलवार को दोबारा खुल गए। शिक्षा विभाग ने बताया कि छात्र ‘नियंत्रण की प्रणाली’ के साथ स्कूल लौटेंगे, ताकि छात्रों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के बीच सीधे संपर्क को कम किया जाए और सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाई जा सके। स्कूल और कॉलेजों में सार्वजनिक क्षेत्रों और गलियारों में चेहरे को ढकना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही फ्रांस में भी स्कूल खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख पहुंची
मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,729 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख पर पहुंच गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 123 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

पाकिस्तान में 300 नए संक्रमित, कुल संख्या 296,149
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 300 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,96,149 हो गई है। वहीं, चार अन्य मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,298 पर पहुंच गई है। सिंध प्रांत में सबसे अधिक 1,29,469 कोरोना मरीज मिले थे।

8.50 लाख पार पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या सोमवार को 8.50 लाख का आंकड़ा पार कर गई, जबकि संक्रमितों की संख्या भी 2.54 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। महामारी की चपेट में आए 1.77 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा नए मामलों और मौतों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

विक्टोरिया के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 73 नए मामले सामने आए और 41 मौतें दर्ज की गईं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार है, जिनमें से 19 हजार अकेले विक्टोरिया में हैं। यहां देश के 80 फीसदी मरीज हैं। राज्य में संक्रमण में वृद्धि ऐसे समय दर्ज हुई है, जब यहां लॉकडाउन को हटाने पर योजना तैयार की जा रही है। 30 जून तक विक्टोरिया में नए संक्रमणों की संख्या सबसे कम थी, तब तक 67 मामले ही सामने आए थे। इसका प्रसार मुख्य रूप से राज्य की राजधानी मेलबर्न तक ही केंद्रित था।

इंडोनेशिया : संक्रमण से 100 डॉक्टरों की मौत
इंडोनेशिया में कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे 100 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। देश के अधिकतर अस्पतालों का कहना कहा है कि उनके यहां अब मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को देशभर में 2858 नए मामले सामने आए। अगस्त में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। वहीं जकार्ता में बार और नाइटक्लब खोलने की योजना संक्रमण बढ़ने के कारण रोक दी गई है। देश में अब तक 1.72 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। एजेंसी


दक्षिण कोरिया में 248 नए मामले
दक्षिण कोरिया में सोमवार को 248 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 19,947 हो गई, जबकि 324 लोगों की जान जा चुकी है। नए मामलों में 187 बेहद घने जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र सियोल से सामने आए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed