फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona New Varient Omicron Dr Fossey said That New variant can spread rapidly like water we are in contact with African scientists Latest News Update

Omicron: डॉ. फॉसी बोले- पानी की तरह तेजी से फैल सकता है नया वैरिएंट, हम अफ्रीकी वैज्ञानिकों के संपर्क में

Sat, 27 Nov 2021 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 27 Nov 2021 10:25 PM IST
सार

अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. फॉसी ने कहा, निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका में नया वेरिएंट मिला है जिसके कुछ म्यूटेशन ने वायरस के फैलने की गति और शरीर की प्रतिरक्षा में सेंध लगाने जैसे विषयों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Corona New Varient Omicron Dr Fossey said That New variant can spread rapidly like water we are in contact with African scientists Latest News Update
डॉ. एंथनी फॉसी

विस्तार

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फॉसी ने कहा है कि कोविड-19 का नया ओमिक्रॉन वेरिएंट पानी की तरह तेज गति से फैल सकता है। ये वेरिएंट शरीर में मौजूद एंटीबॉडी पर क्या असर डालता है, ये जानने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिक अपने दक्षिण अफ्रीकी सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. फॉसी ने कहा, निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका में नया वेरिएंट मिला है जिसके कुछ म्यूटेशन ने वायरस के फैलने की गति और शरीर की प्रतिरक्षा में सेंध लगाने जैसे विषयों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में तेज गति से फैला है। उन्होंने कहा, ‘तो ये तरल गति में है। हम जितनी जल्दी हो सके इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी अमेरिका में इस वेरिएंट के होने के बारे में कोई सुबूत नहीं है लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि आजकल बहुत यात्रा हो रही है। हम इसकी मॉलिक्यूलर बनावट को समझने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के नए वेरिएंट बी.1.1.529 के सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को मिलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगशाला में जांच से पता चलेगा एंटीबॉडी पर असर
क्या नया वेरिएंट एंटीबॉडी को चकमा दे सकता है, इस सवाल पर उन्होंने कहा, जब हमारे सामने एक नया म्यूटेशन आता है तो इससे ये संकेत मिलता है कि शायद ये प्रतिरोध क्षमता को चकमा दे सकता है। लेकिन इसके बारे में जानने के लिए वायरस के खास सिक्वेंस को प्रयोगशाला में अलग-अलग एंटीबॉडी के साथ टेस्ट किया जाता है और तब आप ये बता सकते हैं कि ये एंटीबॉडी पर क्या असर डाल सकता है। ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन डॉक्टर आशीष झा ने सीएनएन को बताया कि ये वेरिएंट अलग व्यवहार कर रहा है और ऐसे लग रहा है जैसे डेल्टा से अधिक संक्रामक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed