फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona: Infection started increasing again in Wuhan, China hastily investigated more than 10 million people

कोरोना: वुहान में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, चीन ने ताबड़तोड़ की एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच

Sat, 07 Aug 2021 09:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वुहान
पीटीआई, वुहान Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Aug 2021 09:09 PM IST
सार

2019 कोरोना संक्रमण का सबसे पहले शिकार हुए चीन के वुहान शहर में फिर वायरस सक्रिय हो गया है। बीते कुछ दिनों से यहां लगातार मरीज मिल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Corona: Infection started increasing again in Wuhan, China hastily investigated more than 10 million people
corona delta - फोटो : istock

विस्तार

चीन के वुहान शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। 2019 में यहां विश्व का पहला कोरोना केस मिला था। इसके बाद ही पूरी दुनिया में महामारी ने करोड़ों लोगों को संक्रमित किया व लाखों की जान गई।

विज्ञापन


वुहान में फिर संक्रमण बढ़ने के बाद चीन सरकार ने ताबड़तोड़ टेस्ट करना शुरू कर दिए हैं। शहर की 1.20 करोड़ की आबादी में से 1.12 करोड़ लोगों की जांच के नमूने लिए जा चुके हैं। वुहान के स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तक वुहान में छह नए पुष्ट संक्रमित केस व 15 एसिम्टोमैटिक मरीज मिले हैं। ये स्थानीय रूप से ही संक्रमित हुए हैं। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में शुक्रवार तक 47 पुष्ट केस मिले हैं। इनमें से 31 स्थानीय तौर पर संक्रमित हुए हैं। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि 64 एसिम्टोमैटिक मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन


संक्रमण बढ़ने के बाद अधिकारियों ने चार अगस्त से जांच अभियान शुरू किया। अब तक एक करोड़ आठ लाख की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। अब भी नमूनों की जांच का काम जारी है। हुबेई के प्रांतीय केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर ली यांग ने बताया कि महामारी की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक शहर की 157 आवासीय बस्तियों को निगरानी क्षेत्र में बदल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को देश में कुल 139 नए मामले सामने आए। आयोग ने कहा कि इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 93,605 तक पहुंच गई। इसमें से 1,444 मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। 39 गंभीर स्थिति में हैं और 4,636 की मौत वायरस हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed