फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Effect: Sri Lankas debt increased, foreign exchange reserves decreased, crisis continues on economy

कोरोना का असर: श्रीलंका का कर्ज बढ़ा, विदेशी मुद्रा भंडार घटा, अर्थव्यवस्था पर संकट जारी

Thu, 15 Jul 2021 01:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 01:08 AM IST
सार

  • श्रीलंका ने व्यापार घाटे को कम करने के लिए टूथब्रश, स्ट्रॉबेरी, सिरका, वेट वाइप्स और चीनी सहित सैकड़ों विदेश से आने वाले सामानों को प्रतिबंधित कर दिया है या विशेष लाइसेंसिंग आवश्यकताओं के अधीन ला दिया है।

विज्ञापन
Corona Effect: Sri Lankas debt increased, foreign exchange reserves decreased, crisis continues on economy
श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी में श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से कमी आई है। जिसके चलते श्रीलंका ने कृषि रसायनों, कारों और अपने मुख्य मसाले हल्दी के आयात में कटौती की है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से उबरने के लिए संघर्ष के बीच श्रीलंका अपने भारी कर्ज को चुकाने के लिए संघर्ष कर रहा है। देश में कई उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी और लंबे समय से चल रहे संकट से तंग आकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


टूथब्रश, स्ट्रॉबेरी और चीनी सहित सैकड़ों विदेशी सामानों को प्रतिबंधित किया
श्रीलंका ने व्यापार घाटे को कम करने के लिए टूथब्रश, स्ट्रॉबेरी, सिरका, वेट वाइप्स और चीनी सहित सैकड़ों विदेश से आने वाले सामानों को प्रतिबंधित कर दिया है या विशेष लाइसेंसिंग आवश्यकताओं के अधीन ला दिया है। महामारी से पहले ही श्रीलंका मुश्किल में था और पर्यटन उद्योग के प्रभावित होने से यह परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विदेशी मुद्रा आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इस समय देश का विदेशी मुद्रा भंडार मुश्किल से तीन महीने के आयात का भुगतान करने के लिए पर्याप्त है। बड़ी मात्रा में विदेशी कर्ज की अदायगी लंबित है, जिससे श्रीलंका की वित्तीय प्रणाली प्रभावित हो रही है।


भुगतान संतुलन के लिए सरकार ने अमेरिकी डॉलर के लेनदेन को सीमित कर दिया है। फिच रेटिंग्स ने श्रीलंका को सीसीसी श्रेणी में डाउनग्रेड कर दिया है, जो डिफॉल्ट की वास्तविक संभावना को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed