फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona cases started increasing in summer in America Health Department issued a warning

USA: अमेरिका में गर्मी में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

Tue, 01 Aug 2023 07:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2023 07:35 AM IST
सार

अमेरिका में कोरोना इमरजेंसी रूम में मरीजों के आने की संख्या में भी पिछले महीने के मुकाबले तेजी आई है। ऐसे में अमेरिका में कोरोना की नई लहर को लेकर आशंका पैदा हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Corona cases started increasing in summer in America Health Department issued a warning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने चेतावनी दी है कि देश में कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजें की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 के मुकाबले अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 10 फीसदी का उछाल आया है। 15 जुलाई तक अमेरिका में कोरोना संक्रमण के चलते 7100 मरीज भर्ती हुए। वहीं उससे पिछले सप्ताह में यह आंकड़ा 6444 का था।

विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना इमरजेंसी रूम में मरीजों के आने की संख्या में भी पिछले महीने के मुकाबले तेजी आई है। ऐसे में अमेरिका में कोरोना की नई लहर को लेकर आशंका पैदा हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। सीडीसी के कोरोना अधिकारी डॉ. ब्रेंडन जैक्सन का कहना है कि छह-सात महीने की गिरावट के बाद अब फिर से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉ. जैक्सन ने कहा कि यह समर वेव (गर्मियों में बढ़ रहे कोरोना के मामले) की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन

अभी भी कई बेफिक्र
एशिया में कोरोना के उप स्वरूप म्युटाजैनिक के उभरने से भी चिंताएं बढ़ी हैं। हालांकि अभी भी अमेरिका में काफी लोग हैं, जो इसे लेकर चिंतित नहीं हैं। सीडीसी की प्रवक्ता कैथलीन कॉनले ने बताया कि कोरोना गतिविधियों में बीते हफ्ते में तेजी आई है। हालांकि अभी भी संक्रमण के मामले काफी कम हैं। मौतों की संख्या में भी गिरावट है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाने की सलाह  
एनवाईयू लैंगोन मेडिकल सेंटर के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. मार्क सीगल का कहना है कि समर वेव की यह शुरुआत हो सकती है इसलिए उन्होंने सभी को और खासकर ज्यादा खतरा वालों को एक्सबीबी सबवैरिएंट की बूस्टर डोज लगाने की सलाह दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed