फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Controversy Over Ani Choying Drolma Appointment In Lumbini Nepal

लुंबिनी में आनी छोयिंग डोल्मा की नियुक्ति पर बवाल: हांगकांग से आए 16.49 लाख डॉलर पर फिर उठे सवाल, क्या मामला?

Fri, 30 Oct 2026 04:52 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, नई दिल्ली/काठमांडो।
एजेंसी, नई दिल्ली/काठमांडो। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 30 Oct 2026 04:52 AM IST
सार

नेपाल में लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पद पर बौद्ध भिक्षुणी आनी छोयिंग डोल्मा की नियुक्ति का विरोध हो रहा है। उनके बैंक खाते में हांगकांग से आए 16.49 लाख डॉलर और नेपाली नागरिकता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। काठमांडो और लुंबिनी में प्रदर्शन कर नियुक्ति रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। हालांकि, डोल्मा का कहना है कि धन से जुड़ा मामला पहले ही सुलझ चुका है।
 

विज्ञापन
Controversy Over Ani Choying Drolma Appointment In Lumbini Nepal
नेपाल का झंडा - फोटो : Google Gemini

विस्तार

नेपाल में भारत की सीमा से सटे लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पद पर बौद्ध भिक्षुणी एवं गायिका आनी छोयिंग डोल्मा की नियुक्ति विवादों में है। उनके बैंक खाते में हांगकांग से आए 16.49 लाख डॉलर व नेपाली नागरिकता पर भी सवाल उठे हैं। विरोध में काठमांडो और लुंबिनी में प्रदर्शन हुए, जिनमें नियुक्ति रद्द करने व संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन


नेपाली समाचारपत्र द काठमांडो पोस्ट के अनुसार, नेपाल सरकार ने हाल ही में डोल्मा को ट्रस्ट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। विदेशी धन और नागरिकता से जुड़े पुराने विवादों के बावजूद उनकी नियुक्ति पर विरोध हो रहा है। लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है और भारत-नेपाल सीमा के निकट होने से दोनों देशों के लिए अहम है। यहां धन का अपुष्ट चीनी स्रोत भारत के लिए रणनीतिक मुद्दा है। 
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग की जांच 
2018 में डोल्मा के मेगा बैंक खाते में हांगकांग के दो लोगों के नाम से 3 बार 5,79,980 डॉलर, 5,39,980 डॉलर और 5,29,980 डॉलर (कुल 16.49 लाख डॉलर) धन आया। धन के स्रोत पर सवाल उठने के बाद नेपाल राष्ट्र बैंक ने जांच की और धनशोधन जांच विभाग ने संबंधित धनराशि पर रोक भी लगाई। विभाग ने 2019 में मामला आगे नहीं बढ़ाया। डोल्मा ने कहा, मुद्दे का हल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed