{"_id":"60e4ab73ac55ad3cf819fe00","slug":"controversy-between-russia-and-france-over-champagne-french-company-stopped-exports","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस और फ्रांस में शैंपेन को लेकर विवाद, फ्रांसीसी कंपनी ने बंद किया निर्यात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस और फ्रांस में शैंपेन को लेकर विवाद, फ्रांसीसी कंपनी ने बंद किया निर्यात
Wed, 07 Jul 2021 12:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:43 AM IST
सार
फ्रांस के व्यापार मंत्री फ्रांक रिएस्टेर ने कहा कि वह रूसी कानून पर नजर रख रहे हैं और वाइन उद्योग तथा फ्रांस के यूरोपीय साझीदारों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस ने रूस को शैंपेन निर्यात रोकने की बात कही है क्योंकि नए रूसी कानून के कारण फ्रांसीसी शैंपेन बनाने वाले नाराज हैं। इसे लेकर दोनों देशों की सरकारों में भी विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद मशहूर वाइन निर्माता ‘मोएट-हेनेसी’ ने कहा कि वह रूस को अपनी शैंपेन भेजना बंद कर रहा है।
विज्ञापन
रूस चाहता है कि विदेशी शैंपेन को स्पार्कलिंग वाइन के नाम से बेचा जाए और रूस में बनने वाली शंपान्स्कोव को ही शैंपेन का दर्जा दिया जाए। इस बारे में रूसी राष्ट्रपति व्हादिमीर पुतिन ने शुक्रवार हो ही एक कानून पर भी दस्तखत कर दिए हैं। दरअसल, शराब के अधिकतर शौकीनों की मानें तो बुलबुलों वाली वाइन को ‘शैंपेन’ तभी कहा जा सकता है, जब वह फ्रांस के उसी नाम वाले क्षेत्र से हो और कुछ तय नियमों का पालन करते हुए बनाई गई हो। हालांकि एक नया रूसी कानून इसके उलट दावा करते हुए कहता है कि इस शब्द का उपयोग केवल रूसी वाइन के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
यूरोपीय साझेदारों के संपर्क में है फ्रांस
फ्रांस के व्यापार मंत्री फ्रांक रिएस्टेर ने कहा कि वह रूसी कानून पर नजर रख रहे हैं और वाइन उद्योग तथा फ्रांस के यूरोपीय साझीदारों के संपर्क में हैं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, बेशक हम अपने उत्पादकों और फ्रांसीसी उत्कृष्टता की मदद करेंगे। इसके बाद कंपनी के शेयरों में 0.2 फीसदी की कमी देखी गई।
विज्ञापन