फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Consulate General of India in New York leads Yoga session at Times Square

दुनिया पर चढ़ा योग का खुमार: अमेरिका में भी उत्साह; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हजारों लोगों ने किया योग

Fri, 21 Jun 2024 09:50 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

हर साल 21 जून को लोग योग का अभ्यास करने के लिए उत्सुक होते हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर के साथ एक साझेदारी की। इस साझेदारी के साथ ही गुरुवार को टाइम्स स्क्वायर पर विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया।
 

विज्ञापन
Consulate General of India in New York leads Yoga session at Times Square
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हजारों लोगों ने किया योग - फोटो : एक्स/DD NEWS

विस्तार

देश से लेकर विदेश तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी योग को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखते बन रहा है। यहां हजारों योग प्रेमी जमा हुए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां पूरे दिन कार्यक्रम चलने वाले हैं।

विज्ञापन


हर साल 21 जून को लोग योग का अभ्यास करने के लिए उत्सुक होते हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर के साथ एक साझेदारी की। इस साझेदारी के साथ ही गुरुवार को टाइम्स स्क्वायर पर विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




भीषण गर्मी के बीच उत्साह
हालांकि, न्यूयॉर्क में भीषण गर्मी पड़ रही है, इसके लिए चेतावनी भी जारी की गई है। दिन के समय यहां का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इतनी प्रचंड गर्मी के बावजूद योग के प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। सभी राज्यों और क्षेत्रों से लोग सुबह-सुबह ही यहां पहुंच गए और योग करने के लिए मैट बिछा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दो दशकों से अधिक का अनुभव
योग प्रशिक्षक और श्वास ध्यान शिक्षिका ऋचा ढेकने ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित योग और ध्यान सत्र का नेतृत्व किया। बता दें आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की स्वयंसेवक के रूप में ढेकने को दो दशकों से अधिक का अनुभव है। 

कई अन्य योग शिक्षकों और विशेषज्ञों ने भी टाइम्स स्क्वायर पर पूरे दिन अलग-अलग तरीके के ध्यान, व्यायाम और श्वास से जुड़े योग कराए। दिनभर चली गतिविधियों में हजारों लोगों ने भाग लिया।



करीब आठ हजार से 10 हजार प्रतिभागी आए
वहीं, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने कहा कि जैसा कि आप देख सकते हैं कि यहां कई देशों से आए योग प्रतिभागी मौजूद हैं और यह आज पूरे दिन चलने वाला है। उन्होंने कहा कि यहां करीब आठ हजार से 10 हजार प्रतिभागियों के योगाभ्यास करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, 'मुझे वाकई खुशी है कि इस साल योग दिवस की थीम स्वयं और समाज के लिए योग है। मुझे यकीन है कि यह आज यहां और अमेरिका के अन्य विभिन्न हिस्सों में भाग लेने वाले सभी लोगों को प्रेरित करेगा।'




सात योग सत्र आयोजित हुए
भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान सात योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न देशों के लगभग 10,000 लोगों ने भाग लिया। प्रधान ने प्रतिभागियों का अभिवादन किया और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग के फायदों के साथ ही प्रकृति के साथ सद्भाव को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। 

भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के सदस्यों ने भी योग सत्र में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed