फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Conservatives seize stronghold from PM Trudeau's Liberals in key by-election to Canadian Parliament

Canada: कनाडाई संसद के प्रमुख उपचुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी जीती, प्रधानमंत्री ट्रूडो की लिबरल पार्टी को हराया

Tue, 25 Jun 2024 11:51 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ओटावा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ओटावा Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jun 2024 11:51 PM IST
सार

कनाडा में टोरंटो-सेंट पॉल सीट पर हुए उपचुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने 30 सालों से काबिज लिबरल पार्टी को हरा दिया है। इस हार के साथ ही प्रधानमंत्री ट्रूडो की लोकप्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Conservatives seize stronghold from PM Trudeau's Liberals in key by-election to Canadian Parliament
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को संघीय उपचुनाव में झटका लगा है। कंजर्वेटिव पार्टी ने ट्रूडो की लिबरल पार्टी को उनके ही गढ़ में हरा दिया। उपचुनाव में हुई कांटे की टक्कर में कंजर्वेटिव उम्मीदवार डॉन स्टीवर्ट ने टोरंटो-सेंट के लिबरल गढ़ में जीत हासिल की। उन्होंने लिबरल पार्टी के लेस्ली चर्च को 590 वोटों से हराया। इस चुनाव में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतीय मूल के उम्मीदवार अमृत परहार भी शामिल थे।

विज्ञापन


1993 से टोरंटो-सेंट पॉल सीट पर कंजर्वेटिव का था कब्जा

टोरंटो-सेंट पॉल टोरंटो, ओंटारियो प्रांत में एक संघीय चुनावी जिला है। लिबरल पार्टी ने 1993 से टोरंटो-सेंट पॉल पर कब्जा कर रखा था। यह हाउस ऑफ कॉमन्स की 338 सीटों में से एक है।
विज्ञापन


वहीं इस उपचुनाव के परिणाम के बाद कनाडाई मीडिया ने स्टीवर्ट की जीत चौंकाने वाली बताया है, क्योंकि इस सीट पर 30 से अधिक वर्षों से कंजर्वेटिव का कब्जा था। सोमवार से पहले, यह सीट लगातार 10 चुनावों से लिबरल पार्टी के कब्जे में थी। पूर्व सांसद कैरोलिन बेनेट - जिनकी डेनमार्क में राजदूत के रूप में नियुक्ति के कारण उपचुनाव हुआ, वह 25 सालों से ज्यादा समय से यहां के स्थानीय प्रतिनिधि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीवर्ट को 42% से ज्यादा वोट मिले
प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, स्टीवर्ट को 42.1 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके पक्ष में 15,555 वोट पड़े। वहीं चर्च को 40.5 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके लिए 14,965 मत डाले गए। एनडीपी उम्मीदवार परहार 10.9 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ग्रीन पार्टी के लिए दौड़ने वाले क्रिश्चियन कलिस को 2.9 प्रतिशत वोट मिले। ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी का ऐतिहासिक गढ़ खोने से प्रधानमंत्री ट्रूडो पर दबाव बढ़ सकता है। 


ट्रूडो की लोकप्रियता में कमी आई है
सीबीसी न्यूज ने टिप्पणी की, "अपने ही गढ़ में कंजर्वेटिव के खराब प्रदर्शन के बाद ट्रूडो को आत्म-मंथन करना चाहिए। महंगाई, लोगों के सर्वाइव करने में परेशानी, घरों की बेतहाशा बढ़ती कीमतें और लोगों के बढ़ते प्रवास के कारण ट्रूडो की लोकप्रियता में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed